यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shani Amavasya 2025: चैत्र अमावस्या पर जरूर करें राशि अनुसार दान, शनि की बाधा से मिलेगी मुक्ति
पंचांग के मुताबिक इस साल चैत्र अमावस्या 29 मार्च को मनाई जा रही है। शनिवार के दिन पड़ने के कारण इसे शनि अमावस्या भी कहा जाएगा। यह दिन इसलिए भी विशेष ह ...और पढ़ें

HighLights
- 29 मार्च के दिन पड़ रही है शनि अमावस्या।
- शनिदेव की उपासना के लिए खास है यह दिन।
- राशि अनुसार दान से मिलती है शनि देव की कृपा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। शनि अमावस्या (Shani Amavasya 2025 Upay) का दिन शनिदेव के साथ-साथ महादेव की कृपा के लिए भी अति उत्तम माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पर दान करने से जातक को जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
राशि अनुसार करें ये दान
- मेष राशि - इस राशि के जातकों को शनि अमावस्या के दिन काले तिल, गेहूं या फिर तांबे का बर्तन आदि का दान करना चाहिए।
- वृषभ राशि - यदि शनि अमावस्या के दिन आप काली उड़द की दाल और तिल का दान करते हैं, तो इससे आपको लाभ मिल सकता है।
- मिथुन राशि - इस राशि के जातकों को शनि अमावस्या के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जूते-चप्पल आदि का दान करना चाहिए।
- कर्क राशि - इस दिन पर नीले रंग के वस्त्रों का दान करें। इससे आपके लिए धन लाभ के योग बन सकते हैं।
- सिंह राशि - इस राशि के लोग अमावस्या तिथि पर गरीबों को भोजन का दान कर सकते हैं।
- कन्या राशि - शनि अमावस्या के दिन आप सरसों के तेल और वस्त्र का भी दान कर सकते हैं।
(9).jpg)
यह भी पढ़ें - Shani Gochar 2025: शनिवार से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पैसों की तंगी होगी दूर
- तुला राशि - इस दिन आप गरीबों को काले रंग के कंबल का दान कर सकते हैं। इससे जातक को शनि देव की विशेष कृपा मिलती है।
- वृश्चिक राशि - शुभ फलों की प्राप्ति के लिए इस दिन पर आप लोहे से बनी चीजों का दान करें।
- धनु राशि - धनु राशि वाले लोग शनि अमावस्या के दिन लोहे से बने सामान और काली उड़द की दाल का दान कर सकते हैं।
- मकर राशि - मकर राशि के जातक शनि अमावस्या के दिन सात प्रकार के अनाज या फिर कंबल का दान करने से काफी फायदा मिल सकता है।
- कुंभ राशि - इस राशि के जातकों को गरीब में सरसों का तेल और कंबल दान करना चाहिए। इससे आप आर्थिक स्थिति में सुधार देख सकते हैं।
- मीन राशि - मीन राशि के जातक शनि अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को भोजन का दान कर सकते हैं। इससे आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है।
.jpg)
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
यह भी पढ़ें - Chaitra Navratri 2025 Upay: नवरात्र में रोजाना करें ये खास उपाय, हर क्षेत्र में मिलेगा लाभ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।