Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Dev: इन राशियों पर बरसती है शनिदेव की कृपा, जीवन में जरूर बनते हैं धनी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 07 May 2025 09:00 PM (IST)

    अच्छे कर्म करने वाले जातकों को शुभ फल देते हैं। शनिदेव की कृपा से जातक को अल्प समय में ही सफलता मिल जाती है। वहीं समय के साथ व्यक्ति अपने जीवन में तरक ...और पढ़ें

    Shani Dev: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shani Dev: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है।
    2. इस दिन विधिवत शनिदेव की पूजा की जाती है।
    3. हनुमान जी की पूजा करने से शनिदेव मेहरबान होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार के दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा की जाती है। साथ ही मनचाहा वरदान पाने जैसे करियर और कारोबार में सफलता पाने के लिए व्रत भी रखा जाता है। शनिदेव कर्मफल दाता हैं।

    शनिदेव तीन राशि के जातकों पर मेहरबान रहते हैं। उनकी कृपा से इन राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। आइए, शनिदेव की प्रिय (Shani Dev Favourite Zodiac Signs) राशियों के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: मेष राशि वालों को कब मिलेगा साढ़ेसाती से छुटकारा, इन उपायों से पाएं शनिदेव की कृपा

    तुला राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो तुला राशि में शनि उच्च के होते हैं। इसके लिए तुला राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। इस राशि के जातक सेवा क्षेत्र में बेहतर करते हैं। साथ ही बेहद मेहनती होते हैं। इस गुण के चलते तुला राशि के जातक अपने जीवन में बेहतर करते हैं। वहीं, शनिदेव की कृपा से तुला राशि के जातकों को करियर और कारोबार में हमेशा नए अवसर मिलते हैं। इस राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। इसके लिए जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातक शुक्रवार के दिन जगत जननी देवी मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही सफेद चीजों का दान करें।

    मकर राशि

    मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। शनिदेव के आराध्य भगवान शिव हैं। अतः भगवान शिव की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। अपनी कृपा मकर राशि के जातकों पर बरसाते हैं। वहीं, ऊर्जा के कारक मकर राशि में उच्च के होते हैं। इसके लिए मकर राशि के जातक न केवल साहसी, बल्कि कर्मशील भी होते हैं। अपने कर्म से जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति करते हैं। शनिदेव की कृपा पाने के लिए हर सोमवार और शनिवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही शनि से संबंधित चीजों का दान करें।

    कुंभ राशि

    शनिदेव की कृपा कुंभ राशि के जातकों पर भी बरसती है। इस राशि के स्वामी कर्मफल दाता शनिदेव हैं। शनिदेव की कृपा से कुंभ राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में मनमुताबिक सफलता मिलती है। वर्तमान समय में कुंभ राशि के जातक साढ़ेसाती से पीड़ित हैं। इसके लिए कुंभ राशि के जातकों को विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है। इसके बावजूद शनिदेव की कृपा से कुंभ राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार और शनिवार के दिन जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कुंभ राशि वालों को कब मिलेगा दुखों से छुटकारा? इन उपायों से करें शनिदेव को प्रसन्न

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।