Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Dev: इन लोगों से हमेशा नाराज रहते हैं शनिदेव, मुश्किलों से भर जाता है जीवन

    Updated: Sat, 06 Jan 2024 10:29 AM (GMT+05:30)

    Shani Dev ke Upay शनि देव के क्रोधित होने पर व्यक्ति को जीवन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति की कुछ खराब आदतों के कारण उसे ...और पढ़ें

    Shani Dev: इन लोगों से हमेशा नाराज रहते हैं शनिदेव।
    Shani Dev: इन लोगों से हमेशा नाराज रहते हैं शनिदेव।

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में न्याय का देवता कहलाते हैं शनि देव।
    2. शनि देव को समर्पित माना जाता है शनिवार का दिन।
    3. कुछ लोगों को करना पड़ता है शनि देव के क्रोध का सामना

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता कहकर संबोधित किया जाता है, क्योंकि वह व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार, परिणाम देते हैं। वहीं, शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना गया है। आज हम कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शनिदेव का क्रोध झेलना पड़ता है। ऐसे में यदि आप भी इन बुरी आदतों का शिकार हैं तो इसमें आज ही बदलाव लाने की जरूरत है।

    ये लोग होते हैं शनि प्रकोप का शिकार

    • जो लोग कभी मंदिर नहीं जाते और देवी-देवताओं का अपमान करते हैं।
    • जो लोग अपने माता-पिता, बड़े-बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान नहीं करते या उनका अपमान करते हैं।
    • जो लोग हमेशा दूसरों का अहित सोचते हैं या फिर दूसरों को धोखा देते हैं।
    • जो लोग हमेशा मजबूर और असहाय लोगों का मजाक उड़ाते हैं।
    • बेजुबान जानवरों को तंग करने वाले लोगों को भी शनिदेव के क्रोध का सामना करना पड़ता है।
    • जो लोग जानबूझकर किसी के पैसे नहीं लौटाते उन्हें भी शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़ता है।
    • जो लोग गंदी में रहना पसंद करते हैं या फिर आलसी होते हैं।
    • जो लोग जुआ-सट्टा खेलते हैं और मास-मदिरा आदि का सेवन करते हैं।

    करें ये उपाय

    अगर आप शनि देव की क्रूर दृष्टि से बचना चाहते हैं तो इसके लिए उपरोक्त कार्यों के छोड़ दें। इसके साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार, गरीबों और ज़रुरतमंद लोगों की सहायता करें। ऐसा करने से आपको शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें और हर शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यह भी माना गया है कि हनुमान जी की पूजा करने से शनि देव के प्रकोप से बचा जा सकता है।  

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।