Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Dev Puja: इन कामों से प्रसन्न होते हैं न्याय के देवता शनि, मिलता है मनचाहा वरदान

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Sat, 03 Feb 2024 03:32 PM (GMT+05:30)

    शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा (Shani Dev Puja) का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिनके ऊपर शनि की साढ़े साती या ढैय्या चल रही है उन्हें जरूरतमंद ...और पढ़ें

    Shani Dev Puja: शनिवार को जरूर करें ये कार्य -
    Shani Dev Puja: शनिवार को जरूर करें ये कार्य -

    HighLights

    1. शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा का विधान है।
    2. भगवान शनिदेव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
    3. शनि देव की पूजा शाम के समय ज्यादा फलदायी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Dev Puja: भगवान शनिदेव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। ऐसा माना जाता है कि न्याय के देवता की पूजा करने से कुंडली से अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त होता है। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिनके ऊपर शनि की साढ़े साती या ढैय्या चल रही है उन्हें जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

    वहीं ज्योतिष शास्त्र में शनि के प्रकोप से बचने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करना कल्याणकारी होता है। तो आइए जानते हैं -

    शनिवार को जरूर करें ये कार्य -

    गरीबों को भोजन खिलाएं

    शनिवार के दिन भूखों को खाना जरूर खिलाएं। ऐसा कहा जाता है कि असहाय लोगों की मदद करने से सूर्य पूत्र की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

    यह भी पढ़ें: Shattila Ekadashi 2024: षटतिला एकादशी के दिन इन मंत्रों के जाप से मनचाही मनोकामनाएं होंगी पूरी

    ऐसे वस्त्र पहनें

    ऐसा कहा जाता है कि शनिवार के दिन नीले या फिर काले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही करियर में तरक्की होती है। इसलिए शनिवार के दिन गहरे रंग के वस्त्र जरूर धारण करें।

    पूजा-अर्चना

    शनिवार के दिन भगवान शनि की विधिपूर्वक आराधना करें। साथ ही उनके मंत्रों का जाप और चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से छाया पुत्र प्रसन्न होते हैं। साथ ही अपने भक्तों के सभी कष्टों को समाप्त करते हैं।

    शनि मंत्र

    अगर आप शनि दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको इस मंत्र ''ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम। उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात।।'' का जाप जरूर करना चाहिए। ध्यान रहे मंत्रों का जाप करते समय पवित्रता का विशेष ध्यान रखें।

    यह भी पढ़ें: Maa Kalratri: मां काली के इन दिव्य मंत्रों से दूर होंगी नकारात्मक शक्तियां, भाव के साथ करें इनका जाप

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।

    खबरें और भी