Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Dev: इस राशि के जातक अल्प समय में बन जाते हैं धनवान, शनिदेव की रहती है इन पर विशेष कृपा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 10 Jul 2024 03:40 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शनि कमजोर होने पर जातक को जीवन में नाना प्रकार की परेशानियों का सामाना करना पड़ता है। साथ ही करियर और कारोबार में कठ ...और पढ़ें

    God Shani Dev: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    God Shani Dev: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सनातन धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है।
    2. शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता कहा जाता है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Dev: राशिचक्र में बारह राशियां हैं। इनमें प्रथम राशि मेष है और अंतिम राशि मीन है। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। वहीं, मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। जबकि, वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्य जगत जननी मां दुर्गा हैं। इसके अलावा, कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य भगवान विष्णु जी हैं। इन 12 राशियों में एक ऐसी राशि है, जिन पर न्याय के देवता की विशेष कृपा बरसती है। शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही जातक अल्प समय में ही धनवान बन जाता है। आइए, इस राशि के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: इस दिन रखा जाएगा सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, इन उपायों से करें मां गौरी को प्रसन्न

    शनि गोचर

    वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। शनिदेव के कुंभ राशि में गोचर से मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। वहीं, कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। जबकि, मीन राशि के जातकों पर प्रथम चरण चल रहा है। इसके अलावा, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। साढ़े साती के चलते मकर और कुंभ राशि के जातकों को विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ रहा है।

    तुला राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो तुला राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। अतः शनिदेव की विशेष कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसती है। शनिदेव करियर और कारोबार भाव के स्वामी हैं। इसके लिए तुला राशि के जातकों को करियर और कारोबार समेत सभी प्रकार के कार्यों में सफलता मिलती है। वहीं, इस राशि के स्वामी दैत्यों के गुरु शुक्र देव हैं और आराध्य जगत जननी मां दुर्गा हैं। शुक्र देव सुखों के कारक माने जाते हैं। अतः तुला राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रंग सफेद है और शुभ अंक 2 और 7 है। शनिदेव की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद श्वेत वस्त्र धारण कर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: मंगल दोष के चलते विवाह में आ रही है बाधा, तो मंगलवार के दिन जरूर करें ये उपाय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी