Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Gochar 2025: सिंह राशि के जातक रोजाना करें ये उपाय, शनि की बाधा होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 09 Mar 2025 05:55 PM (IST)

    शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव (Shani Gochar 2025) को समर्पित है। इस दिन कर्मफल दाता और मोक्ष प्रदाता शनिदेव की विशेष पूजा की जाती है। शनिदेव की ...और पढ़ें

    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. न्याय के देवता 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे।
    2. महादेव की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
    3. शनिवार के दिन महादेव का अभिषेक अवश्य करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 29 मार्च को चैत्र अमावस्या है। इस दिन न्याय के देवता शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। न्याय के देवता शनिदेव की कृपा इन राशियों पर बरसेगी। हालांकि, मेष और सिंह राशि के जातकों पर साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या शुरू होगी।

    ज्योतिषियों की मानें तो शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती शुरू होगी। वहीं, सिंह राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। इसके साथ ही सिंह राशि के जातकों पर केतु की भी कुदृष्टि पड़ेगी। इसके लिए सिंह राशि के जातकों को आने वाले दिनों में सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप भी सिंह राशि के जातक हैं, तो शनि की ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए रोजाना पूजा के समय ये उपाय जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025 से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर

    उपाय

    • सिंह राशि के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं। अतः सिंह राशि के जातक रोजाना सूर्य देव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय कुमकुम मिला जल सूर्य देव को अर्पित करें। इस उपाय को करने से कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होगा। साथ ही करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी।
    • शनि की ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन काले तिल और उड़द की दाल का दान करें। इसके साथ ही काले रंग के वस्त्र और चमड़े के जूते और चप्पल का दान करें। इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपा साधक पर बरसेगी।
    • मायावी ग्रह राहु और केतु से मुक्ति पाने के लिए सोमवार के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक अवश्य करें। नारियल जल से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही हर शनिवार के दिन जटा वाला नारियल प्रवाहित  जलधारा में बहाएं।
    • सिंह राशि के जातक रविवार और गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के नामों का मंत्र जप करें। भगवान विष्णु के नामों का मंत्र जप करने से हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा साधक पर बरसेगी।

    यह भी पढ़ें: इन 5 राशियों की लगने वाली है लॉटरी, जल्द पूरा होगा अमीर बनने का सपना

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी