यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shani Jayanti 2023: शनि जयंती के दिन हो रहा है तीन अत्यंत शुभ योग का निर्माण, इन बातों का रखें ध्यान
Shani Jayanti 2023 ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन शनि जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस विशेष दिन शनि देव की विशे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Shani Jayanti 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता बताया गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि शनि देव व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। यही कारण कि शनि देव को प्रसन्न रखने के लिए पूजा-पाठ और उपाय करते हैं। लेकिन शनि देव की पूजा के लिए सबसे उपयोगी दिन शनि जयंती को माना जाता है। ज्योतिष पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष यह पर्व 19 मई 2023 (Shani Jayanti 2023 Date) के दिन मनाया जाएगा। इस विशेष दिन को शनि जन्मोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिषाचार्य मनोज थपलियाल बताते हैं कि शनि जयंती के दिन तीन अत्यंत शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इस दिन तीन बहुत लाभकारी राजयोग का संयोग रहेगा। आइए जानते हैं-
शनि जयंती 3 राजयोग का अद्भुत संयोग (Shani Jayanti 2023 Rajyog)
ज्योतिषाचार्य मनोज थपलियाल बताते हैं कि शनि जयंती के शोभन योग बन रहा है, वहीं कुंभ राशि में शनि देव के होने से शश योग का निर्माण भी हो रहा है। इसके साथ मेष राशि में गुरु और चंद्रमा युति कर रहे हैं, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही इस दिन भरणी और कृत्तिका नक्षत्र रहेगा, जिसे शुभ कार्यों के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। ऐसे में इस दिन शनि देव कि उपासना करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिल सकता है। जिन लोगों की कुंडली में शनि नीच स्थान पर हैं, उन्हें इस दौरान पूजा-पाठ अवश्य करना चाहिए।
शनि जयंती के दिन रखें इन बातों का ध्यान (Shani Jayanti 2023 Niyam)
-
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनि जयंती के दिन शनि का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में व्यक्ति को कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे शनि देव क्रोधित हो जाएं।
शनि जयंती के दिन लोहे का सामान ना खरीदें, इस अशुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन व्यक्ति को तामसिक भोजन का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव नाराज हो सकते हैं।
शनि जयंती के दिन एक कटोरी में सरसों का तेल डालें और उस तेल में अपनी परछाई देखें। फिर उस तेल को शनि देव को चढ़ा दें। ऐसा करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है।
शनि जयंती के दिन व्यक्ति को वाद-विवाद और झूठ बोलने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव नाराज हो सकते हैं। इसलिए इस दिन अपना मन साफ रखें और नकारात्मक विचार उत्पन्न ना दें। ऐसा करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
खबरें और भी
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।