Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर जरूर करें सरसों के तेल के ये उपाय, सभी बाधाओं का होगा अंत

    Updated: Mon, 06 May 2024 10:53 AM (GMT+05:30)

    शनि जयंती (Shani Jayanti 2024) का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। शनिदेव महादेव के बहुत बड़े भक्त हैं। उन्हें सेवा और व्यापार जैसे कर्मों का स्वामी ...और पढ़ें

    Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर करें सरसों के तेल के ये उपाय
    Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर करें सरसों के तेल के ये उपाय

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में शनि देव की पूजा बहुत लाभकारी मानी गई है।
    2. भगवान शनि को न्याय का देवता माना गया है।
    3. शनि देव की पूजा शाम के समय ज्यादा फलदायी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Jayanti 2024: हिंदू धर्म में शनि देव की पूजा बहुत लाभकारी मानी गई है। सनातन शास्त्र में भगवान शनि को न्याय का देवता माना गया है। ऐसी मान्यता है कि वे कर्मों के आधार पर फल देते हैं। शनि जयंती के दिन रवि पुत्र की पूजा का विधान है। इस बार शनि जयंती वैशाख माह 8 मई, 2024 दिन बुधवार को मनाई जाएगी। यह साल में दो बार मनाई जाती है।

    वहीं, ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को लेकर कई सारे उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से मनचाहा वरदान प्राप्त होता है, तो आइए जानते हैं -

    शनि जयंती पर करें सरसों के तेल के ये उपाय

    5 सरसों के तेल का दीपक जलाएं

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ के समक्ष 5 सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद उसकी 7 बार परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से जीवन में अचानक आने वाली मुश्किलों का अंत होगा। साथ ही घर की वे विपदाएं दूर होंगी, जिनका आप लंबे समय से सामना कर रहे हैं।

    शनि चालीसा का पाठ ऐसे करें

    शनि जयंती पर पीपल के पेड़ के सामने या फिर किसी शनि मंदिर में भगवान शनि की विधि अनुसार पूजा करें। इसके बाद उन्हें सरसों का तेल अर्पित करें। फिर शनि चालीसा का पाठ एक लय में भाव से करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही कुंडली से अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त होता है।

    छाया का दान करें

    शनि जयंती पर छाया का दान भी बेहद शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले एक लोहे की कटोरी में सरसों का तेल और एक सिक्का डालकर रख दें। इसके बाद उस तेल में अपना चेहरा देखकर उसे कटोरी समेत किसी गरीब या फिर शनि मंदिर में दान कर दें। ऐसा करने से जीवन के सभी दुखों से छुटकारा मिलता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि और सोमवार का दुर्लभ संयोग, इस खास समय करें भगवान शिव की पूजा-अर्चना

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।