Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani jayanti 2025: शनि जयंती पर राशि अनुसार भगवान शनि को अर्पित करें ये खास चीजें, मिलेगा मनचाहा फल

    Updated: Mon, 26 May 2025 05:03 PM (IST)

    हर साल ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती (Shani jayanti 2025) मनाई जाती है। इस दिन शनि देव की पूजा से संकटों का नाश होता है और उनका आशीर्वाद मिलता है। इस ...और पढ़ें

    Shani jayanti 2025: शनि जयंती पर चढ़ाएं ये चीजें।
    Shani jayanti 2025: शनि जयंती पर चढ़ाएं ये चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि पर शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन साधक भगवान शनि की पूजा करते हैं। इस दिन (Shani jayanti 2025) रवि पुत्र की पूजा करने से जीवन के आने वाले संकटों का नाश होता है। इसके साथ ही भगवान शनि का आशीर्वाद मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार शनि जयंती 27 मई यानी कल मनाई जा रही है।

    इस दिन शनि देव की खास कृपा पाने के लिए आइए राशि अनुसार (Zodiac-Wise Shani offerings) उपाय करते हैं।

    शनि जयंती पर चढ़ाएं ये चीजें (Offer These Things On Shani Jayanti)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोग शनि जयंती (Shani Jayanti 2025 Remedies) पर भगवान शनि को लड्डू चढ़ाएं।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक इस दिन भगवान शनि को दूध से बनी चीजें अर्पित करें।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोग इस तिथि पर मूंग की दाल शनि देव को अर्पित करें।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातक शनि जयंती पर दही-मिश्री का भोग शनि देव को लगाएं।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वाले इस तिथि पर शनि देव को गुड़ अर्पित करें।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर साबुत उड़द भगवान शनि को अर्पित करनी चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोग शनि जयंती पर गुलाब का फूल शनि देव को चढ़ाएं।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक इस अवसर पर शमी पत्र शनि देव को चढ़ाएं।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोग इस दिन पर पीली मिठाई का भोग शनि देव को लगाएं।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को शनि जयंती पर न्याय के देवता को सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक इस तिथि पर काले तिल छाया पुत्र को अर्पित करें।
    • मीन राशि: मीन राशि के लोग इस मौके पर आम शनि देव को अर्पित करें।

    यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2025 3rd: बड़े मंगल पर मिल रहे हैं ये शुभ संकेत, तो समझें वीर बजरंगी हैं खुश

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।