Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मंगलवार के दिन पड़ रही है Shani Jayanti, शनिदेव की कृपा के लिए इन कामों से बनाएं दूरी

    Updated: Tue, 20 May 2025 10:55 AM (IST)

    हर साल ज्येष्ठ माह में आने वाली अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार शनि जयंती मंगलवार 27 मई को मनाई जा रही है। ऐसे में आपको इस दिन पर कुछ बातों ...और पढ़ें

    Shani Jayanti 2025 शनि जयंती पर क्या नहीं करना चाहिए?
    Shani Jayanti 2025 शनि जयंती पर क्या नहीं करना चाहिए?

    HighLights

    1. ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर मनाई जाती है शनि जयंती।
    2. शनिदेव की कृपा पाने के लिए उत्तम माना गया है ये दिन।
    3. कर्मफल दाता और न्याय का देवता कहलाते हैं शनिदेव।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सूर्य देव के पुत्र शनिदेव न्याय का देवता और कर्मफल दाता भी कहलाते हैं। शनिदेव की कृपा प्राप्ति का सबसे उत्तम तरीका यही है कि अपने कर्मों को सही रखा जाए और हमेशा दूसरों का भला किया जाए। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको आपके किन कर्मों के कारण शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

    जीवन में शुरू हो जाती हैं परेशानी

    जो व्यक्ति बड़े-बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान नहीं करता, उसे कभी भी शनिदेव की कृपा की प्राप्ति नहीं हो सकती। साथ ही ऐसे लोगों को शनि की वक्री दृष्टि का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके जीवन में परेशानियां शुरू हो जाती हैं।

    इन लोगों को नहीं मिलती कृपा

    जो लोग पशु-पक्षियों व निर्बलों और असहाय को तंग करते हैं, उन्हें भी शनिदेव की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ गलत मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति जैसे, चोरी, झूठ बोलने, हिंसा करने आदि वाले लोगों को भी कभी शनिदेव की कृपा नहीं मिलती और इनका जीवन संकटों से घिर जाता है।

    यह भी पढ़ें - Shani Jayanti 2025: वर्षों बाद सुकर्मा योग में मनाई जाएगी शनि जयंती, मिलेगा दोगुना फल

    रखें इन बातों का ध्यान

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि जयंती के दिन सरसों का तेल खरीदने से भी बचना चाहिए। हालांकि इस दिन पर सरसों के तेल का दान करना शुभ होता है। ऐसे में आप पहले ही सरसों का तेल खरीदकर रख सकते हैं। साथ ही इस दिन उड़द की दाल का सेवन करना भी शुभ नहीं माना जाता।

    खबरें और भी

    इन कामों से भी बनाएं दूरी

    अमावस्या तिथि पर पड़ने के कारण शनि जयंती के दिन कोई नया काम शुरू करना भी शुभ नहीं माना जाता। इसी के साथ शनि जयंती के दिन मांस-मदिरा का सेवन करने वाले जातक को भी जीवन में बहुत से कष्ट झेलने पड़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Shani Jayanti 2025: शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से हैं परेशान, तो शनि जयंती के दिन जरूर आजमाएं ये उपाय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।