Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Margi 2023: शनि की सीधी चाल से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, न्याय के देवता करेंगे पैसों की बारिश

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 05:03 PM (IST)

    Shani Margi 2023 शनि जल्द ही मार्गी होने वाला है जिसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों के लिए यह एक वरदान की तरह साबित होगा। ज्योतिष ...और पढ़ें

    Shani Margi 2023
    Shani Margi 2023

    HighLights

    1. शनि जल्द होने वाले हैं मार्गी।
    2. शनि को न्याय का देवता कहा जाता है।
    3. वृषभ राशि को शनि का मार्गी होना विशेष फल देगा।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क।Shani Margi 2023 in Kumbh Rashi: शास्त्र के अनुसार, भगवान शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है अगर शनि देव किसी पर प्रसन्न हो जाएं तो वे छड़ भर में रंक से राजा बना देते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि शनि देव कर्म के अनुसार फल देते हैं। अगर आपके आचरण अच्छें हैं तो उनकी कृपा पाने के लिए आपको ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ता। अब जब शनि 4 नवंबर को मार्गी होने जा रहे हैं

    तो इसको लेकर लोगों के मन में कई सारे सवाल उत्पन्न हो रहे हैं कि किन राशियों पर इसका अच्छा असर पड़ेगा ? तो आइए जानते हैं शनि किन 4 राशि वालों को लाभ देने के लिए तैयार हैं।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि को शनि का मार्गी होना विशेष फल देगा। इनकी जिंदगी में धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होने वाली हैं। साथ ही नौकरी और व्‍यापार में भी लाभ होगा। ज्योतिष के अनुसार, जिस चीज का आप इंतजार कर रहे थे, वो अब आपको मिल सकता है।

    मिथुन राशि

    शनि की मार्गी चाल मिथुन राशि वालों के लिए काफी अच्छी साबित होगी। क्योंकि इस दौरान उनकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपके सभी अटके हुए काम पूरे होंगे। नए वाहन और भूमि का योग बन रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि धन के साथ -साथ मान-सम्मान में वृद्धी होगी।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल काफी उम्मीदें लेकर आने वाली हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। साथ ही करियर की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। नए आवास का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्‍ते प्रगाढ़ होंगे।

    खबरें और भी

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी विशेष कार्य में सफलता मिल सकती है। साथ ही व्‍यापार का विस्‍तार होगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Maa Durga Weapons: त्रिशूल से लेकर वज्र तक, जानें- जगत जननी मां दुर्गा के 10 दिव्य शस्त्रों का धार्मिक महत्व

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'