यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shani Margi: शनि की बदलती चाल इन राशियों के लिए होगी शुभ, जीवन में होंगे सकारात्मक बदलाव
शनि देव की पूजा बहुत ही लाभकारी मानी गई है। ऐसा कहा जाता है कि उनकी पूजा से व्यक्ति के सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं। वहीं शनि की वक्री गति 139 दिनों तक ...और पढ़ें

HighLights
- शनिदेव की पूजा का बड़ा ही धार्मिक महत्व है।
- शनि देव कर्मों के आधार पर फल देते हैं।
- शनि पूजन के बाद असहाय लोगों को भोजन अवश्य कराना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनि सबसे मजबूत ग्रहों में से एक है, जो इस समय उल्टी चाल में हैं और 15 नवंबर, 2024 को अपनी सीधी चाल में वापिस आने वाले हैं। इस महा बदलाव से शश राजयोग का निर्माण होगा। यह समय अवधि लोगों के जीवन में काफी बदलाव ला सकती है, लेकिन यह राशि अनुसार निर्भर करता है।
हालांकि इस दौरान अगर भगवान शनि की पूजा की जाए और जरूरतमंदों की मदद की जाए, तो इसका बुरा असर जिंदगी पर काफी हद तक कम हो सकता है, तो आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा?

यह भी पढ़ें: Guru Pradosh Vrat 2024: महादेव और माता पार्वती की आरती करने से जीवन में नहीं आएगी कोई समस्या, पूजा होगी सफल
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल काफी लाभकारी होने वाली है, इस राशि के जातक इस दौरान जिस भी काम में हाथ लगाएंगे इन्हें उसमें सफलता प्राप्त होगी। साथ ही कारोबार और जॉब में भी अच्छी-खासी उन्नति प्राप्त होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि यह समय इनके लिए काफी सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। साथ ही रोजगार के नए रास्ते भी प्राप्त होंगे।
कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस अवधि में कन्या राशि के लोगों के किस्मत के ताले खुल जाएंगे। इन्हें सभी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में इन्हें नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। वहीं, इस राशि के जातकों की धन से जुड़ी सभी मुश्किलों का अंत होगा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि
इस महा बदलाव का असर कुंभ राशि के लोगों पर काफी अच्छा देखने को मिलेगा। इन लोगों की सभी समस्याओं का अंत होगा। मनचाही सफलता प्राप्त होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि इस राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं, जिसके चलते हैं, इनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही पैसों की किल्लत भी दूर होगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Guru Pradosh Vrat 2024: सावन का पहला प्रदोष व्रत आज, नोट करें पूजा विधि एवं भोग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।