Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ये लक्षण बताते हैं कि शुरू हो चुकी है शनि की साढ़े साती, यहां पढ़ें रामबाण उपाय

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 02:00 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की साढ़े साती जातक के जीवन में पारिवारिक और आर्थिक समस्याएं लाती है। इसके मुख्य लक्षणों में मानसिक तनाव, धन हानि और रिश ...और पढ़ें

    शनिदेव के उपाय (Image Source: AI-Generated)

    शनिदेव के उपाय (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव रहता है। उसे जीवन में पारिवारिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनि की साढ़े साती का चरण कई लोगों के लिए अधिक कष्टकारी साबित होता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि शनि की साढ़े साती के मुख्य लक्षण और अरदार उपायों के बारे में।

    शनि की साढ़े साती के मुख्य लक्षण

    • मानसिक तनाव और निर्णय लेने में भ्रम स्थिति होने पर शनि की साढ़े साती का संकेत माना जाता है।
    • अगर आपके बनते काम बिगड़ रहे हैं, तो इसे भी शनि की साढ़े साती का लक्षण माना जाता है।
    • इसके अलावा धन हानि और आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव का होना।
    • रिश्तों में अनबन होना।
    • घर-परिवार में छोटी-छोटी बातों पर वाद-विवाद होना।
    • किसी किसी गंभीर बीमारी का सामना करना।
    Shanidev puja vidhi

    (Image Source: AI-Generated)

    शनि की साढ़े साती के असरदार उपाय

    • शनि की साढ़े साती से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार और शनिवार के दिन सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से साधक पर हनुमान जी और शनिदेव की कृपा बनी रहती है और शनि की साढ़े साती की समस्या से मुक्ति मिलती है।
    • इसके अलावा शनिवार की शाम को शनिदेव की पूजा-अर्चना करें। इस दौरान सच्चे मन से शनि देव के बीज मंत्र 'ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:' का जप करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं।
    • शनि की साढ़े साती से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन पीपल की पूजा करना शुभ माना जाता है। शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद पेड़ की 7 या 11 बार परिक्रमा लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक पर शनिदेव की कृपा बसरती है।
    • शनि का दुष्प्रभाव काम करने के लिए जरूरतमंदों की मदद करें। शनिवार को काले तिल, काला कपड़ा या सरसों के तेल का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से शनि की साढ़े साती की समस्या छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
    • शनिवार के दिन काले कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी खिलाएं और पक्षियों के लिए दाना जरूर डालें। इस उपाय को करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें- Shani Dev Katha: क्या आप भी शनिदेव से डरते हैं? इस पौराणिक कथा को पढ़कर बदल जाएगा आपका नजरिया

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।