यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shani Gochar 2025: अगले साल किन राशियों पर रहेगी साढ़े साती और किसे मिलेगी राहत?
ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति को करियर और कारोबार में अपार सफलता मिलती है। शनिदेव कर्मफल दाता हैं। अतः अच्छे क ...और पढ़ें

HighLights
- कर्क राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से राहत मिलेगी।
- अगले साल सिंह राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी।
- न्याय के देवता शनिदेव एक राशि में ढाई साल तक गोचर करते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। न्याय के देवता शनिदेव अगले साल राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, अगले साल शनिदेव (Shani Gochar 2025) कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। कई राशि के जातकों को जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। एक भाग्यशाली राशि के जातक को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। वहीं, 3 राशि के जातकों पर साढ़े साती चलेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: नया साल शुरू होने से पहले राशि अनुसार कर लें ये काम, पैसों की किल्लत से मिलेगा छुटकारा
शनि गोचर
.jpg)
शनिदेव न्याय के देवता और कर्मफल दाता हैं। व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वाले को शुभ फल देते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले को एक निश्चित समय के बाद अवश्य ही दंडित करते हैं। अगले साल शनिदेव 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही मीन राशि के जातकों पर साढे साती का दूसरा चरण शुरू होगा।
इस राशि पर खत्म होगी साढ़े साती
शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने के साथ ही मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। इस राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। शनिदेव तीन चरणों में जातक की परीक्षा लेते हैं। एक चरण ढाई साल तक रहता है। अतः साल 2025 मकर राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। रोजाना स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
इन राशियों पर चलेगी साढ़े साती
शनिदेव के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों पर साढ़े साती शुरू होगी। वहीं, कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चलेगा। जबकि, मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चलेगा। इसके अलावा, सिंह एवं धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। भगवान शिव की पूजा करने से शनि की बाधा दूर होती है। इसके लिए सोमवार और शनिवार के दिन शिवजी की पूजा अवश्य करें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: अगले साल गुरु और शनि समेत 4 बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन लोगों के शुरू होंगे अच्छे दिन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।