Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaniwar Daan: शनिवार के दिन इन चीजों के दान से प्रसन्न होते हैं शनिदेव, सुख-समृद्धि का मिलता है आशीष

    Updated: Sat, 17 May 2025 10:32 AM (IST)

    हिंदू धर्म में शनिवार का दिन मुख्य रूप से शनिदेव को समर्पित है। साथ ही शनि ग्रह ज्योतिषीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ऐसे में आप इस दिन शन ...और पढ़ें

    शनिवार के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?
    शनिवार के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?

    HighLights

    1. शनिवार का दिन होती है शनिदेव की पूजा।
    2. न्याय के देवता और कर्मफल दाता हैं शनिदेव।
    3. शनिवार के दिन दिन दान करना होता है शुभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार का दिन शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए बहुत ही उत्तम माना गया है। इस दिन शनिदेव की आराधना से जातक को अपने जीवन में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। इसी के साथ शनि दोष से भी राहत मिल सकती है। ऐसे में यदि आप भी शनिदेव की विशेष कृपा के पात्र बनना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन (Shaniwar ke Daan) इन चीजों का दान जरूर करें।

    मिलती है शनिदेव की कृपा

    शनिवार के दिन आप काले तिल और सरसों का तेल का दान कर सकते हैं। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और जातक पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखते हैं। इसके साथ ही शनिदोष से भी व्यक्ति को राहत मिल सकती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदना शुभ नहीं होता, इसलिए आप दान करने के लिए पहले ही तेल खरीदकर रख सकते हैं।

    इस तरह करें छायादान

    शनिवार के दिन छायादान करना भी काफी शुभ माना जाता है। इससे जातक को शनि ग्रह के बुरे प्रभावों से मुक्ति मिल सकती है। छायादान करने के लिए सबसे पहले एक पात्र में सरसों का तेल लें और उनमें अपनी छाया देखें। इसके बाद इस तेल का किसी गरीब को कर देना चाहिए। सूर्यास्त के बाद छायादान करना अधिक शुभ माना जाता है।

    यह भी पढ़ें - Shani Dev: शनिवार के दिन करें हनुमान जी की खास पूजा, खुश होंगे न्याय के देवता

    करें इन चीजों का दान

    शनिवार के दिन गरीबों व जरूरमंद लोगों में अजान जैसे गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा, चना या फिर काली उड़द की दाल अनाज का दान करना काफी शुभ होता है। इससे प्रसन्न होकर शनिदेव जातक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

    खबरें और भी

    बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

    शनिवार के दिन लोहे से बने बर्तनों का दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ-साथ आप शनिदेव की कृपा के लिए शनिवार के दिन काले कपड़ों का दान भी कर सकते हैं। इससे भी जातक को शनिदेव की कृपा मिलती है। साथ ही शनि दोष से भी राहत मिल सकती है। 

    यह भी पढ़ें - Shaniwar ke Upay: शनिवार के दिन इस एक पाठ को करने से मिलेगा लाभ, बजरंगबली की भी मिलेगी कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।