Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shaniwar ke Totke: पैसों की किल्लत से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन जरूर करें ये टोटके

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 10:39 AM (IST)

    शनिदेव की आराधना के लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन पर शनिदेव की कृपा पाने और धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति के लिए कई टोटके बताए गए ह ...और पढ़ें

    Shaniwar ke Totke in hindi

    Shaniwar ke Totke in hindi

    HighLights

    1. शनिदेव को समर्पित है शनिवार का दिन

    2. बहुत लाभकारी हैं शनिवार के ये टोटके

    3. कई समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शनिवार (Shaniwar ke Totke) का दिन शनिदेव की आराधना के लिए माना गया है। ऐसे में अगर आप इस दिन पर कुछ टोटके करते हैं, तो इससे आपको धन संबंधी समस्याओं से समेत और भी कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    मिलेगी हर कष्ट से मुक्ति

    शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाकर उसमें 3 लौंग डाल दें। इसके बाद इस दीपक को पीपल का पेड़ के नीचे रख आएं। इस उपाय को करने से आपको शनि देव की कृपा की प्राप्ति होती है और कई तरह के कष्टों से भी मुक्ति मिल जाती है। यह उपाय आपको कम-से-कम 3 या 5 शनिवार तक करना चाहिए।

    shani dev i (1)

    दूर होगी नेगेटिव एनर्जी

    आप आपके घर में बिना वजह ही कलेश की स्थिति बनी रहती है, तो इसके लिए शनिवार के दिन ये टोटका आपके काम आ सकता है। इसके लिए हर शनिवार की शाम को घर में कपूर और लौंग जलाएं। इस टोटके को करने से नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा मिलता है। जिससे परिवार में चल रहे लड़ाई-झगड़े से मुक्ति मिलती है और सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

    मिलेगा आर्थिक तंगी से छुटकारा

    शनि देव को आक के फूल प्रिय माने गए हैं। ऐसे में शनिवार के दिन एक काले कपड़े में आक के पेड़ की जड़ और फूल को बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर बांध दें। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही आप शाम के समय शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को 7 आक के फूल अर्पित कर सकते हैं, इससे भी शनिदेव की कृपा की प्राप्ति होती है। बस इस बात का ध्यान रखें कि शनिदेव की नजरों में नहीं देखना चाहिए।

    खबरें और भी

    shanidev i

    जरूर करें ये टोटका

    कई बार अच्छा-खासा पैसा कमाने का बाद भी हाथ में पैसा नहीं टिकता। इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए आप शनिवार के दिन ये टोटका कर सकते हैं। इसके लिए एक काले कपड़े में कपूर बांधकर शनिदेव के चरणों में अर्पित कर दें। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें - Shani Dev: शनि देव को बेहद प्रिय है ये राशियां, जानिए क्या आप भी हैं इसमें शामिल?

    यह भी पढ़ें - Shani Dosh Ke Upay: किन लोगों को कष्ट नहीं पहुंचाते शनिदेव, सदा बनी रहती है कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।