Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaniwar Ke Upay: शनिवार को कर लिए ये उपाय, तो शनि देव की कृपा से सभी बाधाएं होंगी दूर

    Updated: Fri, 20 Dec 2024 06:00 PM (IST)

    सनातन धर्म में शनि देव को न्याय के देवता के रूप में देखा जाता है। शनि देव इंसान को उसके कर्मों के अनुसार शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। ऐसी मान्यता ह ...और पढ़ें

    Shaniwar Ke Upay: इन उपाय से शनि देव होंगे प्रसन्न
    Shaniwar Ke Upay: इन उपाय से शनि देव होंगे प्रसन्न

    HighLights

    1. शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है।
    2. इस दिन भगवान शनि देव की विशेष पूजा की जाती है।
    3. शनि दोष को दूर करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को प्रिय है। इस दिन शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही श्रद्धा अनुसार दान करना फलदायी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इन कामों को करने से आर्थिक तंगी खत्म होती है और शनि देव प्रसन्न होते हैं। अगर आप शनि देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन उपाय और दान करें। माना जाता है कि चमत्कारी उपाय को करने से साढ़े साती के अशुभ प्रभाव दूर होते है और रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।  

    लंबी आयु का वरदान होगा प्राप्त

    लंबी आयु के लिए शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें और शनि स्तोत्र का पाठ करें। अंत में विशेष चीजों का भोग अर्पित करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से इंसान को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है और जीवन में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है।  

    यह भी पढ़ें:  Shanivar ke Upay: शनिवार के दिन किया गया ये कार्य दिलाएगा सभी कष्टों से मुक्ति

    जॉब में मिलेगी सफलता

    जॉब में सफलता पाने के लिए शनिवार के दिन उपाय करने से इंसान को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ऐसे में शनिवार के दिन काला कोयला जल में प्रवाहित करें। ऐसा माना जाता है कि इस टोटके को करने से नौकरी में आ रही बाधा दूर होती है और मनचाही जॉब मिलती है।

    कर्ज की समस्या होगी दूर

    अगर आप कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो शनिवार के दिन शमी के पौधे की जड़ के पास काली उड़द की दाल अर्पित करें। इस उपाय को करने से कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही शनि की साढ़े साती और ढैय्या की परेशानी दूर होती है।

    खबरें और भी

    ग्रह दोष होंगे शांत

    इसके अलावा ग्रह दोष को शांत करने के लिए शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से ग्रह दोष शांत होते हैं और हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।  

    इन चीजों का करें दान

    आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

    आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। तिल दान करने से इंसान को सभी तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।  

    शनि देव होंगे प्रसन्न

    अगर आप शनि देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

     यह भी पढ़ें: Saturday Rules: शनिवार के दिन न करें ये काम, वरना नाराज होंगे न्याय के देवता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।