Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaniwar ke Upay: शनिदेव के नाराज होने पर मिलते हैं ये संकेत, बिल्कुल भी न करें अनदेखा

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 08:38 AM (GMT+05:30)

    शनिदेव के दिन विशेष पूजा-अर्चना और शनि देव से संबंधित चीजों का दान कर शनि दोष से भी राहत पाई जा सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनिदेव (Shani ...और पढ़ें

    Shaniwar ke Upay इस तरह पाएं शनिदेव की कृपा।
    Shaniwar ke Upay इस तरह पाएं शनिदेव की कृपा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में न्याय के देवता शनि देव के लिए शनिवार का दिन समर्पित माना गया है। इस दिन उनकी आराधना करने से साधक को शनिदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। शनि देव को कर्मफल दाता के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि वह व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार, फल प्रदान करते हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति जीवन में बुरे कर्म करता है, तो उसे शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ती है।

    कब नाराज होते हैं शनिदेव

    जो व्यक्ति शनिवार या फिर अमावस्या के दिन मांस-मदिरा का सेवन करता है, उनसे शनिदेव नाराज हो जाते हैं। इसी के साथ जो लोग गरीबों और अपाहिज लोगों को परेशान करते हैं या उनका मजाक उड़ाते हैं, उन्हें भी शनि देव की नाराजगी झेलनी पड़ती है।

    मिलते हैं ये संकेत

    माना जाता है कि जब शनिदेव किसी व्यक्ति पर क्रोधित होते हैं, तो उस व्यक्ति को जीवन में बहुत मेहनत करने के बाद भी उसका फल नहीं मिलता। इसी के साथ करियर में भी कई तरह की अड़चने आने लगती हैं। इसी के साथ व्यक्ति को कोर्ट-कचहरी के भी चक्कर भी लगाने पड़ते हैं। शनिदेव के नाराज होने पर व्यक्ति को अचानक से व्यक्ति की पद-प्रतिष्ठा में कमी आगती है।

    यह भी पढ़ें - Hanuman Mantra: मंगलवार की पूजा में करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जप, खुलेंगे सफलता के रास्ते

    करें ये उपाय

    ऐसी स्थिति में आपको किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेनी चाहिए। यदि आपकी कुंडली में शनि की महादशा, अंतर्दशा, साढ़े साती या ढैय्या की स्थिति बन रही है, तो इससे संबंधित उपाय करें। इसके लिए शनिवार के दिन  पीपल वृक्ष में जल अर्पित करें और सात बार परिक्रमा करें।

    खबरें और भी

    शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी की आराधना से भी आपको शनि दोष से राहत मिल सकती है। बुरे कर्मों से दूर बनाएं और पहले किए गए अपने पापों के लिए शनिदेव से क्षमायचना करें। इसी के साथ शनिवार के दिन वस्त्र, तिल, उड़द, गुड़, सरसों का तेल आदि दान करने से भी ग्रह दोष शांत हो सकता है।

    यह भी पढ़ें - Budhwar Ke Upay: भगवान गणेश की पूजा में करें इस स्तोत्र का पाठ, जल्द मिलेगा रुका हुआ धन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।