Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaniwar Upay: शनिवार के दिन कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे ये चीजें, शनि देव हो सकते हैं क्रोधित

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 12:11 PM (IST)

    Shanivar Vrat Udyapan शनिदेव की दृष्टि क्रूर मानी गई है। माना जाता है कि यदि शनि की दृष्टि किसी व्यक्ति पर पड़ जाती है तो उसके उल्टे दिन शुरू हो जाते ...और पढ़ें

    Shaniwar Upay: शनिवार के दिन न खरीदें ये चीजें।
    Shaniwar Upay: शनिवार के दिन न खरीदें ये चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shaniwar Upay in Hindi: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है, क्योंकि वह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर ही शुभ या अशुभ परिणाम देते हैं। साथ ही उन्हें कर्मफलदाता भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव भगवान सूर्य के पुत्र हैं। वहीं, हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना गया है। ऐसे में आप शनिवार के दिन शनि देव की पूजा द्वारा उनकी कृपा का पात्र बन सकते हैं। 

    न खरीदें ये चीज

    नमक रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक वस्तु है। लेकिन शनिवार के दिन नमक खरीदना शुभ नहीं माना गया। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं। साथ ही यह भी माना जाता है, कि शनिवार को नमक खरीदने से व्यक्ति के ऊपर कर्ज बढ़ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में शनि देव के क्रोध से बचने के लिए शनिवार के दिन नमक खरीदने से बचना चाहिए।

    लोहे से बनी चीजें

    हिंदू शास्त्रों के अनुसार शनिवार के दिन लोहे की चीजें खरीदना भी अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा करने से व्यक्ति को शनिदेव के क्रोध झेलना पड़ सकता है। जिससे जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में शनिवार के लोहे से बनी चीजें खरीदने से बचना चाहिए। अगर आप शनिवार के दिन लोहे से बनी चीज खरीद भी लेते हैं, तो इसे अगले दिन घर में लाकर रख सकते हैं। ऐसा करने से आप शनि देव के क्रोध से बच सकते हैं।

    खरीद सकते हैं सरसों का तेल?

    शनिदेव को सरसों का तेल प्रिय माना जाता है, इसलिए शनिवार के दिन मुख्य रूप से शनिदेव पर सरसों का तेल चढ़ाया जाता है। लेकिन भूलकर भी शनिवार के दिन सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। इससे व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसमें किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'