Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sharad Purnima 2024 Daan: शरद पूर्णिमा के दिन अवश्य करें इन चीजों का दान, सभी कार्य होंगे सफल!

    Updated: Mon, 14 Oct 2024 10:21 AM (IST)

    शरद पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल आश्विन मास की पूर्णिमा (Sharad Purnima 2024) 16 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी। ...और पढ़ें

    Sharad Purnima 2024 Daan: शरद पूर्णिमा पर जरूर करें ये दान।
    Sharad Purnima 2024 Daan: शरद पूर्णिमा पर जरूर करें ये दान।

    HighLights

    1. पूर्णिमा तिथि को बेहद शुभ माना जाता है।
    2. इस साल आश्विन मास की पूर्णिमा 16 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
    3. इस दिन पूजा-पाठ और दान अवश्य करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूर्णिमा का दिन अत्यंत श्रेष्ठ माना जाता है। यह हर महीने में एक बार मनाई जाती है। आश्विन माह की पूर्णिमा को बेहद फलदायी माना गया है। यह दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्र देव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पूजा-पाठ और दान अवश्य करना चाहिए। इससे धन और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन मास की पूर्णिमा (Sharad Purnima 2024) 16 अक्टूबर, 2024 को मनाई जाएगी, तो आइए इस दिन क्या दान करना शुभ माना जाता है। चलिए उसके बारे में जानते हैं।

    शरद पूर्णिमा पर जरूर करें ये दान (Sharad Purnima 2024 Daan)

    शरद पूर्णिमा पर चावल का दान, गुड़ का दान, दीप दान ( दीप जलाकर जल में प्रवाहित कर सकते हैं।) और घर पर बनाई गई खीर आदि का दान बेहद उत्तम माना जाता है। व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है और मनचाहे फलों की भी प्राप्ति होती है। यही नहीं इन चीजों के दान से घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है।

    साथ ही विभन्न प्रकार के रोग-दोष से भी छुटकारा मिलता है, क्योंकि हिंदू धर्म में दान-पुण्य को पूजा का अहम हिस्सा माना गया है। यही कारण है कि सभी विशेष पर्व पर दान करने की सलाह (Sharad Purnima 2024 Upay) दी जाती है। हालांकि इसके परिणाम भी बेहद शुभ और कल्याणकारी होते हैं।

    शरद पूर्णिमा 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त (Sharad Purnima 2024 Date Or Shubh Muhurat)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि 16 अक्टूबर को रात्रि 08 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 17 अक्टूबर को शाम को 04 बजकर 55 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए शरद पूर्णिमा का पर्व 16 अक्टूबर (Sharad Purnima 2024 Date) को मनाया जाएगा। वहीं, इस दिन चंद्रोदय शाम को 05 बजकर 05 मिनट पर होगा। ऐसे में आप इस दौरान चंद्रमा को अर्घ्य दे सकते हैं।

    खबरें और भी

    चंद्रमा को अर्घ्य देने का मंत्र

    1. गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते।

    गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥

    2.ॐ इमं देवा असपत्नं ग्वं सुवध्यं। महते क्षत्राय महते ज्यैश्ठाय महते

    यह भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा पर जरूर करें यह अनुष्ठान, पितरों की बरसेगी कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।