Sharad Purnima के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, बिगड़े काम होंगे पूरे, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति
हर महीने के आखिरी में पूर्णिमा का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस तिथि को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना ज ...और पढ़ें

HighLights
- हर महीने पूर्णिमा मनाई जाती है।
- इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है।
- शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह में 06 अक्टूबर (Sharad Purnima 2025 Date) को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना करने सभी दुखों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
शरद पूर्णिमा (Shivling par kya kya chadhana chahiye) के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। इस दिन विशेष चीजों के द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करने से बिगड़े काम पूरे होते हैं। साथ ही महादेव की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन किन चीजों से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ माना जाता है।
(9).jpg)
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
- अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शरद पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करने के बाद जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद केसर अर्पित करें। महादेव के मंत्रों का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। साथ ही शिव जी की कृपा से जीवन के सभी दुख दूर होते हैं।
- आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शरद पूर्णिमा के दिन शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें। प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
.jpg)
- जीवन में सुख-शांति पाने के लिए शरद पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर अर्पित करें और प्रभु के नाम का ध्यान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
- सभी कामों में सफलता पाने के लिए शिवलिंग का दूध, दही और शहद से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। अभिषेक करने के बाद शिव चालीसा का पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों से अभिषेक करने से बिगड़े काम पूरे होते हैं और कामों में सफलता मिलती है।
शरद पूर्णिमा 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Sharad Purnima 2025 Date and Time)
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार शरद पूर्णिमा का पर्व 06 अक्टूबर (Kab Hai Sharad Purnima 2025) को मनाया जाएगा।
खबरें और भी
आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- 06 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर
आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि का समापन- 07 अक्टूबर को सुबह को 09 बजकर 16 मिनट पर
यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त कब है? धन समृद्धि के लिए इस दिन लगाएं इसका भोग
यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2025 Date: 6 या 7 अक्टूबर कब है शरद पूर्णिमा? जानें स्नान-दान तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।