Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shardiya Navratri 2023: इस नवरात्रि खरीदें ये वस्तुएं, आपके घर मां दुर्गा का होगा आगमन

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 04:15 PM (IST)

    Shardiya Navratri 2023 प्रत्येक वर्ष आश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है। ऐसे में वर्ष 2023 में नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्ट ...और पढ़ें

    Shardiya Navratri 2023 इस नवरात्रि घर लाएं ये वस्तुएं।
    Shardiya Navratri 2023 इस नवरात्रि घर लाएं ये वस्तुएं।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shardiya Navratri 2023 Date: शारदीय नवरात्रि की अवधि माता दुर्गा को समर्पित मानी जाती है। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि की इस पावन अवधि में दुर्गा की उपासना करने से साधक को जीवन में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर, रविवार से हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दौरान किन चीजों को घर लाने से व्यक्ति को मां दुर्गा का आशीर्वाद मिल सकता है।

    मां दुर्गा से संबंधित वस्तुएं

    नवरात्रि की अवधि माता दुर्गा के विभिन्न रूपों को समर्पित होती है। ऐसे में इस दौरान आप माता दुर्गा की मूर्ति अपने घर ला सकते हैं। ऐसा करने से मां भगवती की कृपा आप और आपके परिवार पर बनी रहेगी। साथ ही माता दुर्गा की कृपा से व्यक्ति को धन धान्य में भी खूब तरक्की मिलती है। साथ ही आप मां दुर्गा के पद चिह्न भी अपने घर लाएं और उन्हें पूजा स्थल के पास लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति के आर्थिक लाभ के योग बनते हैं।

    लाएं इस चीज से बना कलश

    हिंदू धर्म में कलश को शुभता का प्रतीक माना जाता है। वहीं, नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का विधान है। ऐसे में शारदीय नवरात्रि पर अपने घर कलश जरूर लाना चाहिए। मिट्टी के अलावा पीतल, चांदी या सोना का कलश लाना भी शुभ माना गया है।

    ये माला है शुभ

    मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने के लिए लाल चंदन की माला सबसे उत्तम मानी गई है। इसलिए शारदीय नवरात्रि के दौरान लाल चंदन की माला घर लेकर आना बहुत ही शुभ माना गया है। इससे व्यक्ति को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    खबरें और भी

    लाएं इस रंग की चुनरी

    नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चुनरी या साड़ी अवश्य रूप से चढ़ाई जाती है। ऐसे में आप इस नवरात्रि लाल, पीला या फिर गुलाबी चुनरी या साड़ी खरीद कर अपने घर ला सकते हैं और वह मां दुर्गा को अर्पित कर सकते हैं। इससे मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है और व्यक्ति के अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं।

    प्रसन्न होंगी माता दुर्गा

    सनातन धर्म में त्रिशूल को शक्ति का प्रतीक माना गया है। साथ ही यह मां दुर्गा के प्रमुख अस्त्रों में से भी एक है। ऐसे में इस नवरात्रि आप एक छोटा सा त्रिशूल खरीदकर अपने पूजा घर में रख सकते हैं। वहीं, सिंदूर सौभाग्य का प्रतीक माना गया है, इसलिए नवरात्रि में आप अपने घर सिंदूर खरीदकर लाएं। इससे सुहानिक महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'