Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shardiya Navratri 2023: क्या नवरात्र में आपके घर भी कन्या ने लिया है जन्म, तो मिलता है ये शुभ संकेत

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 06:07 PM (GMT+05:30)

    Girl Born in Navratri नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना के लिए समर्पित हैं। नवरात्र के इस पावन अवसर पर यदि किसी व्यक्ति के घर में बच् ...और पढ़ें

    Shardiya Navratri 2023: जानिए कैसा होता है नवरात्र में जन्मी बच्ची का भाग्य।
    Shardiya Navratri 2023: जानिए कैसा होता है नवरात्र में जन्मी बच्ची का भाग्य।

    HighLights

    1. आश्विन मास की नवरात्र को शारदीय नवरात्र भी कहते हैं।
    2. नवरात्र में जन्मी कन्या होती हैं बहुत भाग्यशाली।
    3. जानिए कैसा होता है नवरात्र में जन्मी कन्या का भविष्य।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Sharad Navratri 2023: हिंदू धर्म में कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है। यही कारण है कि नवरात्रि के 9 दिनों में कन्या पूजन का भी विधान है। ऐसे में यदि नवरात्रि के शुभ अवसर पर किसी के घर में कन्या जन्म लेती है, तो इस एक बहुत-ही शुभ संकेत माना जाता है।

    15 अक्टूबर, रविवार के दिन से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो चुका है। आइए जानते हैं नवरात्र में जन्म लेने वाली कन्याएं किस प्रकार अपने परिवार के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं।

    भाग्य लेकर आती हैं ऐसी लड़कियां

    नवरात्र में लड़के या लड़की दोनों का ही जन्म बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे बच्चे खुद तो भाग्यशाली होते ही हैं, साथ ही पूरे परिवार के लिए भी सौभाग्य लेकर आते हैं। लेकिन नवरात्र की पावन अवधि पर कन्याओं का जन्म लेना ज्यादा शुभ माना जाता है क्योंकि नवरात्र देवी शक्ति को समर्पित है।

    ये होती हैं खूबियां

    नवरात्र में जन्मी कन्याओं को जन्म से ही बुद्धिमान माना जाता है। यह कन्याएं आगे चलकर हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करती हैं। साथ ही यह कन्याएं बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति की भी होती हैं, जिस कारण इनका पूजा-पाठ में मन लगा रहता है।

    यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri 2023: स्कंदमाता की पूजा के समय करें इस चालीसा का पाठ एवं आरती, आय और सौभाग्य में होगी वृद्धि

    परिवार के लिए भी होती हैं भाग्यशाली

    नवरात्र के नौ दिनों में किसी भी दिन अगर आपके घर पर कन्या का जन्म होता है, तो वह न केवल परिवार के लिए भाग्यशाली होती हैं बल्कि उनके मान-सम्मान में भी वृद्धि करती हैं। ऐसे में नवरात्र के दौरान जन्मी बच्ची को मां दुर्गा का आशीर्वाद समझना चाहिए।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'