Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shardiya Navratri 8th day 2023: मां महागौरी की पूजा से कट जाते हैं सभी पाप, पढ़िए व्रत कथा

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 02:29 PM (IST)

    Maa Mahagauri Vrat Katha हिंदू धर्म में नवरात्र की अवधि विशेष महत्व रखती है। प्रति वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र की ...और पढ़ें

    Maa Mahagauri Vrat Katha पढ़िए मां महागौरी की व्रत कथा।
    Maa Mahagauri Vrat Katha पढ़िए मां महागौरी की व्रत कथा।

    HighLights

    1. आश्विन मास की नवरात्र को शारदीय नवरात्र भी कहते हैं।
    2. नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है।
    3. जानिए, महाष्टमी पर पढ़िए देवी महागौरी की व्रत कथा।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। 7th day of navratri: नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्र का आठवां दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां महागौरी को समर्पित माना गया है। नवरात्र की इस अष्टमी तिथि को महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं देवी महागौरी की व्रत कथा।

    मां महागौरी की व्रत कथा (Maa Mahagauri Vrat Katha)

    पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए हजारों वर्षों कड़ी तपस्या की थीं। इस दौरान माता पार्वती ने अन्न, जल का त्याग कर दिया था, जिसके कारण उनका पूरा शरीर काला पड़ गया था।

    मां पार्वती के इस कठोर तप को देखकर शिव जी प्रसन्न हुए और उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। शरीर के काले पड़ जाने के कारण शिव जी ने उन्हें गंगा जल से पवित्र किया, जिसके बाद उनका शरीर फिर से कांतिमय हो गया। इस दौरान उनका वर्ण सफेद हो गया जिस कारण वह महागौरी कहलाईं।

    यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri 2023: महाष्टमी पर खोइछा भरकर की जाती है माता की विदाई, जानें महत्व और विधि

    इस मंत्र से प्रसन्न होंगी मां महागौरी (Maa Mahagauri Mantra)

    • श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।
    • देवी सर्वभू‍तेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

    माना जाता है कि देवी महागौरी की पूजा मात्र से भक्तों के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और साधक को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में शारदीय नवरात्र पर मां महागौरी की पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप करना विशेष फलदायी होता है। इससे न केवल जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है बल्कि विवाह संबंधी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'