Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri 2025: आज से शुरू शारदीय नवरात्र, इन भक्तिमय संदेशों से दें अपनों को शुभकामनाएं

    Updated: Mon, 22 Sep 2025 08:34 AM (IST)

    शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025 Wishes) का पावन पर्व आज से शुरू हो गया है जो देवी दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर लोग भक्तिमय ...और पढ़ें

    Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं।
    Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं।

    HighLights

    1. शारदीय नवरात्र के दौरान देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा का विधान है।
    2. शारदीय नवरात्र का पर्व बहुत कल्याणकारी माना जाता है।
    3. आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज से शारदीय नवरात्र का पावन पर्व शुरू हो गया है। यह नौ दिनों का उत्सव देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और आराधना को समर्पित है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा अपने भक्तों के घरों में सुख-समृद्धि और शांति लाती हैं। इस शुभ अवसर (Shardiya Navratri 2025) पर आप भी अपने प्रियजनों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भक्तिमय संदेशों से शुभकामनाएं भेजकर उनके जीवन में खुशियां भर सकते हैं।

    शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं (Shardiya Navratri 2025 Wishes)

    • सुख, शांति और समृद्धि की, मंगलमय कामनाओं के साथ, आप और आप के परिवार को शारदीय नवरात्र की हार्दिक मंगल कामनाएं, (Shardiya Navratri Shubh Sandesh) मां अम्बे आपको सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें।
    • मां दुर्गा का आशीर्वाद आपके जीवन में हमेशा बना रहे। आपको और आपके परिवार को शारदीय नवरात्र की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
    • नव का अर्थ है 'नौ' और रात्रि का अर्थ है 'रात'। इन नौ रातों को देवी के नौ रूपों को समर्पित करके भक्ति और आनंद के साथ मनाएं। हैप्पी नवरात्र।
    • दिव्य है मां की आंखों का नूर, संकटों को मां करती हैं दूर, मां की ये छवि निराली
    • नवरात्र में आपके घर लाए खुशहाली, शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं।

    • देवी दुर्गा आपके जीवन में सभी बाधाओं को दूर करें और आपको सफलता, शांति और समृद्धि प्रदान करें। नवरात्र की (Happy Navratri Wishes) हार्दिक शुभकामनाएं।
    • मां दुर्गा आपको साहस, शक्ति और ज्ञान प्रदान करें। आपको नवरात्र की शुभकामनाएं।
    • इस नवरात्र मां दुर्गा आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें। जय माता दी।
    • हर कदम पर मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले, हर दिन खुशियों की सौगात मिले, ऐसी हमारी कामना है। शुभ नवरात्र।
    • लाल रंग से सजा मां का दरबार, हर कोई मना रहा है खुशियों का त्योहार। इस नवरात्र आपके जीवन में सुख-शांति आए।
    • शेर पर सवार होकर, खुशियों का खजाना लेकर आएं मां दुर्गा। नवरात्र की बहुत-बहुत बधाई!
    • मां दुर्गा के नौ रूपों का आशीर्वाद आपके जीवन को प्रकाशित करे और आपके सभी कष्टों को दूर करे। हैप्पी नवरात्र।
    • नवरात्र के नौ दिन, मां दुर्गा का वास हो, सुख-समृद्धि से भरा आपका घर-परिवार हो, जय माता दी।
    • मां के चरणों में झुककर, हर मुश्किल का सामना करें। शुभ नवरात्र।
    • आओ मिलकर करें मां का स्वागत, इस पावन त्योहार पर, हैप्पी शारदीय नवरात्र।

    यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: नवरात्र में किस दिन होगी कौन सी देवी की पूजा? यहां जानें तिथि से लेकर सबकुछ

    यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी बातें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी