Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र में घर में लगाएं ये पौधे, बनेंगे बिगड़े काम

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 03:00 PM (IST)

    शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) का पर्व देवी दुर्गा को समर्पित है जो इस साल 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दौरान घर ...और पढ़ें

    Shardiya Navratri 2025: घर में लगाएं ये पौधे।
    Shardiya Navratri 2025: घर में लगाएं ये पौधे।

    HighLights

    1. शारदीय नवरात्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।
    2. शारदीय नवरात्र पर देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है।
    3. मां दुर्गा की पूजा से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र का पर्व बहुत पावन माना जाता है। यह मां दुर्गा को समर्पित है। इस साल यह पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। यह समय मां शक्ति की आराधना के लिए बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन नौ दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी पर वास करती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

    वहीं, इस पावन अवसर (Shardiya Navratri 2025) वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष पौधे घर में लगाने चाहिए, जिससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

    नवरात्र के दौरान घर में लगाएं ये शुभ पौधे (Plant These Auspicious Plants At Home During Navratri)

    • तुलसी का पौधा - तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। इन्हें 'मां लक्ष्मी का स्वरूप' भी कहते हैं। नवरात्र में तुलसी का पौधा घर के आंगन या बालकनी में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा रोजाना शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से मां दुर्गा और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।
    • केले का पौधा - केले का पौधा भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इसे घर में लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे नवरात्र (Shardiya Navratri Upay) के दौरान इसे जरूर लगाएं।
    • शमी का पौधा - शमी का पौधा शनिदेव को समर्पित है, लेकिन यह मां दुर्गा और भगवान शिव को भी प्रिय है। इसे नवरात्र में घर में लगाने से शत्रुओं पर विजय मिलती है और सभी काम पूरे होते हैं। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है।
    • गुड़हल का पौधा - गुड़हल के फूल मां दुर्गा को बहुत प्रिय हैं, खासकर लाल गुड़हल। नवरात्र में मां दुर्गा को गुड़हल के फूल अर्पित करने से वे खुश होती हैं और भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करती हैं। गुड़हल का पौधा घर में लगाने से पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आती है और घर का माहौल सकारात्मक रहता है।

    पौधे लगाने के नियम

    • पौधों को हमेशा साफ-सुथरी जगह पर और सही दिशा में लगाएं।
    • पौधों की रोजाना देखभाल करें और उन्हें जल दें।
    • यह ध्यान रखें कि पौधे हरे-भरे रहें, क्योंकि मुरझाए हुए पौधे अशुभ माने जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र के पहले दिन करें इन मंत्रों का जाप, खुल जाएगी सोई किस्मत

    यह भी पढ़ें: Sarva Pitru Amavasya पर ब्राह्मणों को दक्षिणा में क्या देना चाहिए? न करें ये गलतियां

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।