यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Navami Dusshera Date 2024: एक क्लिक में नोट करें अष्टमी, नवमी और दशहरा की सही डेट और शुभ मुहूर्त
धार्मिक मत है कि ममतामयी मां दुर्गा (Navami 2024 Date) की पूजा करने से भक्त के सभी दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। मां अ ...और पढ़ें

HighLights
- 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र की अष्टमी है।
- नवरात्र की नवमी 11 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।
- 12 अक्टूबर को विजय पर्व दशहरा मनाया जाएगा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पर्व जगत की देवी मां दुर्गा को समर्पित है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त नवरात्र का व्रत रखा जाता है। सनातन शास्त्रों में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया गया है। मां दुर्गा की पूजा-उपासना एवं साधना करने से सामान्य जन को सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, साधक वर्ग को मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उनकी कृपा से संत साधक को भव सागर से मुक्ति मिलती है। शारदीय नवरात्र के दौरान अष्टमी एवं नवमी पर मां दुर्गा की विशेष पूजा (Navratri Ashtami Puja Vidhi) की जाती है। आइए, शारदीय नवरात्र की अष्टमी, नवमी एवं दशहरा की सही डेट एवं शुभ मुहूर्त जानते हैं-
.jpg)
यह भी पढ़ें: Shardiya navratri में मां दुर्गा की कृपा इस तरह करें प्राप्त, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता
कब है अष्टमी ? (Kab hai Ashtami)
वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगी। वहीं, अष्टमी तिथि का समापन 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 06 मिनट पर होगा। सप्तमी और अष्टमी तिथि एक दिन पड़ने के चलते महाष्टमी का व्रत अगले दिन यानी 11 अक्टूबर को रखा जाएगा। जबकि, 10 अक्टूबर को महासप्तमी मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर मां दुर्गा का आह्वान किया जाएगा। साथ ही जगत जननी की विशेष पूजा की जाएगी। इस प्रकार 11 अक्टूबर को अष्टमी मनाई जाएगी।
कब है नवमी ? (Kab hai Navami)
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर होगी और 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। तिथि गणना के अनुसार, 11 अक्टूबर को नवमी मनाई जाएगी। इस समय संधि पूजा की जाएगी। इस शुभ अवसर पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। इस प्रकार 11 अक्टूबर को ही नवमी मनाई जाएगी।
कब है दशहरा ? ( Kab Hai Dussehra)
सनातन धर्म में आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा (Dusshera Date 2024) मनाया जाता है। इस शुभ तिथि की शुरुआत 12 अक्टूबर को सुबह लगभग 11 बजे से होगी। वहीं, दशमी तिथि का समापन 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर होगा। इस प्रकार 12 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा के लिए शुभ समय दोपहर 01 बजकर 17 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक है। वहीं, विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से लेकर 02 बजकर 49 मिनट तक है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: वर्षों बाद महाष्टमी पर 'सुकर्मा' योग का हो रहा है निर्माण, प्राप्त होगा दोगुना फल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।