यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Navratri Kanya Pujan 2024 Gifts: कन्या पूजन पर बच्चियों को दें ये चीजें, माता रानी का बना रहेगा आशीर्वाद
ऐसा माना जाता है कि प्रत्येक दिन नवदुर्गा की पूजा-अर्चना से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। नवरात्र में कन्या पूजन का भी विशेष महत्व माना गया है। अष्टमी ...और पढ़ें

HighLights
- नवदुर्गा की आराधना के लिए खास है नवरात्र की अवधि।
- नौ दिनों में की जाती है मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा।
- अष्टमी और नवमी तिथि पर किया जाता है कन्या पूजा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र (navratri 2024) की पावन अवधि नौ देवियों की कृपा प्राप्ति के लिए बहुत ही उत्तम मानी गई है। नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। कुछ लोग अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं, तो वहीं कई लोग नवमी तिथि पर भी कन्या पूजा करते हैं। इस दौरान कन्याओं को कुछ-न-कुछ उपहार भी दिया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप कन्या पूजन के दिन घर आई बालिकाओं का क्या उपहार दे सकते हैं।
कब है अष्टमी और नवमी
इस बार सप्तमी और अष्टमी तिथि एक ही यानी गुरुवार, 10 अक्टूबर के दिन पड़ रही हैं। वहीं सप्तमी और अष्टमी तिथि का व्रत एक ही दिन करना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन यानी शुक्रवार, 11 अक्टूबर को मनाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri 2024 Day 6: नवरात्र के छठे दिन इस विधि से करें मां कात्यायनी की पूजा, नोट करें प्रिय भोग और पुष्प

कुंवारी कन्याओं दें ये गिफ्ट
अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन के दौरान आठ या नौ कन्याओं का पूजन करना अधिक शुभ माना जाता है, आप इससे ज्यादा कन्याओं को भी अपने घर आमंत्रित कर सकते हैं। इस दौरान आप बच्चियों को भोजन करवाने के बाद श्रृंगार की सामग्री जैसे चूड़ियां, क्लिप आदि दे सकते हैं।
साथ ही आप शिक्षा से संबंधित चीजें जैसे पेन, पेंसिल कॉपी, किताब आदि भी दे सकते हैं। इसी के साथ आप कन्याओं को अपने सामर्थ्य के अनुसार, नए वस्त्र भी उपहार के तौर पर दे सकते हैं। इस चीजों को दान के रूप में देना बहुत ही शुभ माना जाता है। कन्याओं को अपने घर से विदा करते समय पैर छूकर उनका आशीर्वाद जरूर लें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Navratri Colours 2024: नवरात्र में मां दुर्गा के प्रिय रंगों के वस्त्र करें धारण, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।