Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sheetala Saptami 2026 Date: कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? एक क्लिक में पता करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 08:00 PM (IST)

    चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर शीतला अष्टमी (Sheetala Saptami 2026 Date) का व्रत रखा जाता है। इस शुभ अवसर पर साधक अपने घरों और मंदिरों में ...और पढ़ें

    Sheetala Saptami 2026 Date: शीतला सप्तमी पर क्या करें और क्या न करें?

    Sheetala Saptami 2026 Date: शीतला सप्तमी पर क्या करें और क्या न करें?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि देवी मां शीतला को समर्पित है। इससे एक दिन पहले शीतला सप्तमी मनाई जाती है। आसान शब्दों में कहें तो चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के एक दिन बाद शीतला सप्तमी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर जगत की देवी मां शीतला की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।

    maa shitala

    धार्मिक मत है कि देवी मां शीतला की पूजा करने से आरोग्य जीवन का वरदान मिलता है। साथ ही सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। आइए, शीतला सप्तमी (Sheetala Saptami 2026 Date) और अष्टमी की सही तिथि एवं शुभ मुहूर्त जानते हैं-


    शीतला सप्तमी शुभ मुहूर्त

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत 09 मार्च को देर रात 11 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी और 11 मार्च को देर रात 01 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार यानी उदया तिथि से 10 मार्च को शीतला सप्तमी मनाई जाएगी। शीतला सप्तमी पर पूजा के लिए शुभ समय 10 मार्च को सुबह 06 बजकर 24 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 26 मिनट तक है। इस दौरान साधक देवी मां शीतला की पूजा कर सकते हैं। वहीं, बुधवार 11 मार्च को बसोड़ा मनाया जाएगा।

    शीतला सप्तमी शुभ योग

    ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इस दिन हर्षण योग का संयोग सुबह 08 बजकर 21 मिनट तक है। इसके साथ ही रवि योग का भी संयोग है। इन योग में मां शीतला की पूजा करने से शुभ कामों में सफलता एवं सिद्धि मिलेगी। साथ ही आरोग्यता का वरदान मिलेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 Date: कब से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र? यहां पढ़ें घटस्थापना का मुहूर्त और धार्मिक महत्व

    यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 Date: नए साल में कब से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र? नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।