Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shiv Chalisa: शिव चालीसा के पाठ से मिलते हैं अद्भुत लाभ, जानिए इससे जुड़े नियम

    Updated: Fri, 19 Jan 2024 01:17 PM (IST)

    Shiv Chalisa Ke Labh सनातन धर्म में भगवान शिव को देवाधिदेव महादेव की उपाधि दी जाती है। हिंदू धर्म में माना गया है कि भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से व ...और पढ़ें

    Shiv Chalisa शिव चालीसा के पाठ लाभ और नियम।
    Shiv Chalisa शिव चालीसा के पाठ लाभ और नियम।

    HighLights

    1. भगवान शिव कहलाते हैं है देवाधिदेव महादेव।
    2. भगवान शिव की कृपा से बनी रहती है सुख-समृद्धि।
    3. शिव के पाठ से व्यक्ति को मिलते हैं कई लाभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shiva Chalisa Benefits: हिंदू धर्म में माना जाता है कि शिव चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं इससे भगवान शिव की कृपा आपके पर बनी रहती है लेकिन इसके साथ ही शिव चालीसा के पाठ करते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है ताकि आपको इसका पूर्ण फल प्राप्त हो सके ऐसे मैं जानते हैं सब चालीसा से संबंधित कुछ जरूरी नियम

    मिलते हैं ये लाभ

    शिव चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को किसी प्रकार का भय नहीं सताता। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। इसके साथ ही भोलेनाथ जी की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। 

    दूर होती हैं परेशानियां

    रोजाना सुबह स्नान आदि से निवृत होने के बाद आसन पर बैठकर 11 बार शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं। वहीं, शिव चालीसा का रोजाना पाठ करने से व्यक्ति को अपनी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलता है।

    इन लोगों के लिए लाभकारी है शिव चालीसा

    माना जाता है कि गर्भवती महिलाओं के शिव चालीसा का पाठ करने से अद्भुत लाभ देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति लंबी बीमारी से परेशान है, तो ऐसी स्थिति में भी उसे शिव चालीसा के पाठ से स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी

    शिव चालीसा पाठ के नियम

    शिव चालीसा का पाठ कम से कम 3, 5 या 11 बार करना चाहिए और ऐसा आपको लगातार 40 दिनों तक करना है। इसके साथ ही शिव चालीसा का पाठ करते समय तन-मन की स्वच्छता का भी ख्याल रखना चाहिए। शिव चालीसा का पाठ सुर और लयबद्ध में करना चाहिए। इसके साथ ही पाठ करते समय आपका मन एकाग्रचित होना चाहिए और उस दौरान केवल भगवान का ध्यान करें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'