यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shivling in Dreams: सपने में देखा है शिवलिंग, तो समझ लीजिए चमकने वाली है किस्मत
Shivling in Dreams स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शिवलिंग देखना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि भविष्य में आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। यह ...और पढ़ें

HighLights
- सपने में महादेव को देखने का मतलब है, उनकी कृपा मिलेगी।
- यह जीवन में होने वाले सकारात्मक बदलावों के बारे में बताता है।
- आप जिन चीजों के लिए प्रयास कर रहे थे, वो जल्द हो जाएगी पूरी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपने हर कोई देखता है। ये सपने कई बार हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। ये घटनाएं अच्छी भी हो सकती हैं और खराब भी। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने क्या सपना देखा है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपने सपने में किसी तीर्थ स्थान को देखा है, तो इसे शुभ माना जाता है।
वहीं, यदि आपने सपने में भगवान शिव के किसी भी स्वरूप या शिवलिंग (Sapne Me Shivling Dekhna) को देखा है, तो भी इसे शुभ माना जाता है। शिवलिंग या उनके स्वरूप को सपने में देखने का अर्थ है कि भविष्य में आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। यह जीवन में होने वाले सकारात्मक बदलावों के बारे में बताता है।
देवों के देव महादेव का सपने में आना (shivling dream meaning) बताता है कि जल्द ही आपकी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं। आप जिन चीजों के लिए प्रयास कर रहे थे, उनके फलीभूत होने का समय आ गया है। अब आपको पीछे नहीं हटना है क्योंकि उनका नतीजा जल्द आने वाला है।
.jpg)
भोलेनाथ की बनी हुई है कृपा
भगवान शिव का सपने में आना बताता है कि उनकी कृपा आपके ऊपर बनी हुई है। आप जिन चीजों के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, वो अब पूरी होने वाली हैं। यदि आप किसी तरह की शारीरिक, मानसिक या आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे, तो जल्द ही इनसे छुटकारा मिलने वाला है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कुंडली में शनि या केतु कर रहे हैं परेशान, पितृ दोष से आ रहे हैं संकट… कुत्ता करेगा उद्धार
साथ ही आपको कोई बड़ी सफलता या प्रमोशन भी मिल सकता है। वहीं, सपने में किसी तीर्थ को देखने पर भी यही फल मिल सकते हैं। इसके अलावा तीर्थ स्थल को सपने में देखना का एक अर्थ यह भी है कि जल्द ही आप किसी यात्रा पर निकल सकते हैं।
यात्रा पर जाने का है संकेत
यदि यह धार्मिक यात्रा हुई, तो आप आध्यात्म के नए आयाम जान सकते हैं। वहीं, यदि यह यात्रा आपके कार्य क्षेत्र से जुड़े किसी मामले को लेकर हुई, तो आप जल्द ही सफलता के नए शिखर पर पहुंच सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको अपने प्रयास लगातार जारी रखने होंगे। सपने सिर्फ यही संकेत देते हैं कि यह काम संभव हो सकता है।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज ठीक करने के लिए इस मंदिर में लगती है भीड़, प्रसाद में चढ़ाते हैं शक्कर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।