Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shivling Ke Upay: शिवलिंग पर अर्पित करें एक यह चीज, सभी मुसीबतों से मिलेगा छुटकारा

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 11:15 AM (IST)

    धार्मिक मान्यता है कि रोजाना शिवलिंग पर दही घी धतूरा शहद जल भांग चंदन और फल अर्पित करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं। अगर आप जीवन में किसी रोग का सामना क ...और पढ़ें

    Shivling Ke Upay: शिवलिंग पर अर्पित करें एक यह चीज, सभी मुसीबतों से मिलेगा छुटकारा
    Shivling Ke Upay: शिवलिंग पर अर्पित करें एक यह चीज, सभी मुसीबतों से मिलेगा छुटकारा

    HighLights

    1. भगवान शिव की पूजा फलदायी मानी गई है।
    2. प्रभु को विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए।
    3. शिवलिंग पर चंदन लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shivling Ke Upay: हिंदू धर्म में भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही प्रभु की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रिय चीजों का भोग भी लगाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि विधिपूर्वक भगवान महादेव की पूजा करने से घर में खुशियों का आगमन होता है और सुख-शांति मिलती है। ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय नियमों का पालन करना चाहिए, जिससे पूजा सफल मानी जाती है।

    यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2024: बड़ा मंगल पर करें प्रभु श्रीराम चालीसा का पाठ, हर क्षेत्र में होंगे सफल

    करें ये उपाय

    • अगर आप जीवन में किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो पूजा के दौरान शिवलिंग पर चंदन लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन की मुसीबतें जल्द दूर होती हैं।  
    • शिवपुराण की मानें तो शिवलिंग में जलाधारी की जगह को अशोक सुंदरी का स्थान माना जाता है। शिवलिंग की इस जगह के जल को रोग वाले स्थान पर लगाएं। इसके पश्चात जल से हाथों को धोएं। दोनों तरफ चंदन को अशोक सुंदरी पर लगाएं। इस टोटके को करने से जातक के सभी रोग दूर होते हैं।  
    • जीवन में तरक्की पाने के लिए भगवान शिव की पूजा करें और भांग समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। इसके बाद शिवलिंग पर चंदन लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस टोटके को करने से तरक्की के नए मार्ग खुल जाते हैं।  

    शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

    • पूजा के दौरान शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद चंदन, बेलपत्र, धतूरा, घी, भस्म, गंगाजल और शहद समेत आदि चीजें अर्पित करें। मान्यता के अनुसार, इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी मुरादें पूरी होती हैं।

    भूलकर भी भी न चढ़ाएं ये चीजें

    • शिव पुराण के अनुसार, शिवलिंग पर हल्दी और सिंदूर अर्पित करने की मनाही है।ऐसा करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।  

    यह भी पढ़ें: Bada Mangal 2024: हनुमान जी की पूजा करते समय करें इस चालीसा का पाठ, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

     

    खबरें और भी