Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shivling Puja Niyam: शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से मिलता है कौन-सा फल, संतान प्राप्ति के लिए चढ़ाएं ये चीज

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sat, 17 Jun 2023 10:06 AM (IST)

    हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन शिवलिंग पर जल दूध आदि चढ़ाने का विशेष महत्व है। ऐसी कई वस्तुएं बताई गई हैं जिन्हें शिवलिं ...और पढ़ें

    Shivling Puja Niyam शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से मिलता है कौन-सा फल।
    Shivling Puja Niyam शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से मिलता है कौन-सा फल।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shivling Puja Niyam: भगवान शिव पूरे श्रद्धाभाव से जल चढ़ाने पर ही प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन शिवलिंग पर अलग-अलग वस्तुएं चढ़ाने से व्यक्ति को भिन्न-भिन्न लाभ प्राप्त होते हैं। कुछ वस्तुओं को अर्पित करने से आरोग्य प्राप्त होता है, तो वहीं कुछ को अर्पित करने से समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं किन चीजों को चढ़ाने से क्या लाभ मिलता है।

    दूध- शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, तिल चढ़ाने से भी रोगों से मुक्ति मिलती है।

    घी- शिवलिंग पर घी चढ़ाने से तेज की प्राप्ति होती है। वहीं, अगर शिवलिंग पर दही चढ़ाया जाता है तो इससे जीवन में उल्लास बना रहता है।

    इत्र - शिवलिंग पर इत्र अर्पित करने से धर्म की प्राप्ति होती है। वहीं शिवलिंग पर सुगंधित तेल चढ़ाने से व्यक्ति को धन-धान्य और भौतिक सुख प्राप्त होते हैं।

    केसर - शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। शिवलिंग पर चंदन चढ़ाने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

    भांग और बेलपत्र - शिवलिंग पर भांग चढ़ाने से बुराइयों से मुक्ति मिलती है और बेलपत्र चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन के सभी संकट दूर होते हैं।

    आंवलें का रस - इससे लम्बी उम्र का वरदान प्राप्त होता है। शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से सौंदर्य और लोकप्रियता मिलती है।

    गेहूं और धतूरा - शिवलिंग पर गेहूं और धतूरा चढ़ाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

    शक्कर - ऐश्वर्य और समृद्धि मिलती है, वहीं गन्ने का सर और चावल चढ़ाने से भी व्यक्ति के जीवन में समृद्धि बनी रहती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'