Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shivling Puja: केवल बेलपत्र ही नहीं, इन चीजों से भी प्राप्त कर सकते हैं महादेव की कृपा

    Updated: Thu, 20 Jun 2024 03:42 PM (IST)

    शिवलिंग को भगवान शिव का ही स्वरूप माना गया है जो हिंदू धर्म में पूजनीय है। ऐसा कहा जाता है कि शिवलिंग पर जल चढ़ाने मात्र से भगवान शिव की कृपा की प्राप ...और पढ़ें

    Shivling Puja शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें।
    Shivling Puja शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें।

    HighLights

    1. भगवान शिव का ही स्वरूप है शिवलिंग।
    2. शिवलिंग पूजा में मिलते हैं कई लाभ।
    3. शिवलिंग पूजा में चढ़ाई जाती हैं कई चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शिवलिंग पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। शिवलिंग की पूजा के दौरान भोलेनाथ की कृपा के लिए कई चीजें अर्पित की जाती हैं, जिनमें बेलपत्र, भांग और धतूरा आदि शामिल है। यह सभी चीजें शिव जी को प्रिय मानी गई हैं और इन्हें अर्पित करने से महादेव की कृपा साधक पर बनी रहती है। लेकिन इसके अलावा भी ऐसी कई वस्तुएं हैं, जिन्हें शिवलिंग पर अर्पित किया जा सकता है।

    दूर होती हैं समस्याएं

    पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठानों में सुपारी का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है। ऐसे में आप शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते समय सुपारी भी चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं।

    होती है ऐश्वर्य की प्राप्ति

    अन्य चीजों के अलावा शिवलिंग पर गेहूं और चावल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। इससे साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं शिवलिंग पर शक्कर अर्पित करने से साधक के ऐश्वर्य में वृद्धि हो सकती हैं।

    नहीं होती धन की कमी

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर गन्ने का रस और गुड़ चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे व्यक्ति को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं अगर आप शिवलिंग पर लौंग चढ़ाते हैं, तो इससे आपके रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Ashadha Gupt Navratri 2024: इस दिन से होगी गुप्त नवरात्र की शुरुआत, नोट करें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    कार्यों में मिलती है सफलता

    कई मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर आंवले का रस चढ़ाने से साधक को लम्बी उम्र का वरदान मिलता है। वहीं, मूंग दाल अर्पित करने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। जिससे आपको अपने जरूरी कार्यों में सफलता मिल सकती है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।