Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shri Yantra: घर में श्रीयंत्र स्थापित करने से मिलते हैं कई लाभ, जानिए विधि

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 01:00 PM (GMT+05:30)

    हिंदू धर्में में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना धन की देवी के रूप में की जाती है। उनकी कृपा से व्यक्ति को धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है। श्रीयंत्र को लक् ...और पढ़ें

    Shri yantra sathapna vidhi in hindi (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    Shri yantra sathapna vidhi in hindi (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    HighLights

    1. धन की देवी के रूप में पूजी जाती हैं मां लक्ष्मी।

    2. घर में श्रीयंत्र स्थापित करने से मिलते हैं कई लाभ।

    3. श्रीयंत्र स्थापित करते समय ध्यान रखें कुछ बातें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जिस व्यक्ति पर धन की देवी की कृपा बनी रहती है, वहां कभी भी दरिद्रता का वास नहीं होता। ऐसे में अगर आप भी लक्ष्मी जी की कृपा (Lakshmi ji blessings) प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए श्री यंत्र की स्थापना जरूर करें। माना जाता है कि रोजाना श्रीयंत्र की पूजा-अर्चना करने से साधक को मां लक्ष्मी की कृपा की प्राप्ति होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं घर में श्रीयंत्र स्थापित करने की विधि।

    इस तरह करें स्थापाना

    श्री यंत्र की स्थापना करने से पहले इसे कच्चे दूध और गंगाजल से धोकर साफ कर लें। इसके बाद एक साफ-सुथरे लाल कपड़े या कमल के फूल पर रखकर इसे मंदिर या फिर घर की पूर्व दिशा में स्थापित करें। अब दीपक जलाकर, फूल, चावल, रोली अर्पित करें और विधिवत रूप से पूजन करें। इस दौरान 'ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः' या 'ओम् महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्' मंत्रों का जप करें।

    shreeyantra25jan18P1

    मिलते हैं ये लाभ

    मान्यताओं के अनुसार, घर में श्रीयंत्र स्थापित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। श्री यंत्र सकारात्मक ऊर्जा का संचार बनाए रखने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का काम भी करता है। इसके साथ ही आपको वास्तु दोष से भी राहत मिल सकती है। इसके अलावा श्रीयंत्र स्थापित करने और नियमित रूप से इसकी पूजा करने से साधक को कारोबार में भी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

    lakshmi i
    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    ध्यान रखें ये बातें

    श्रीयंत्र की स्थापना के बाद आपको रोजाना विधिवत रूप से इसकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इसके साथ ही मां लक्ष्मी के मंत्रों का जप करने से भी आपको लाभ मिल सकता है। श्रीयंत्र की स्थापना के लिए शुक्रवार का दिन उत्तम माना गया है। इसके अलावा आप नवरात्र या दीवावली के मौके पर भी शुभ मुहूर्त में घर में श्रीयंत्र की स्थापना कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Maa Lakshmi blessings: किन लोगों पर बनी रहती है लक्ष्मी जी की कृपा, नहीं होती धन-दौलत की कमी

    यह भी पढ़ें - इन वास्तु नियमों का पालन कर चमकाएं अपनी किस्मत, खुशियों से भर जाएगा घर-आंगन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।