Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shubh Sapne: इन 4 सपनों को देखने से होता है भाग्योदय, कहीं आपको तो नहीं आते ऐसे सपने ?

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 04:00 PM (IST)

    कई सपने ऐसे होते हैं जिन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। स्वप्न शास्त्र (Dream Science) के अनुसार कुछ सपनों को शुभ श्रेणी में रखा गया है। वहीं ...और पढ़ें

    Shubh Sapne: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, बेहद शुभ हैं ये सपने -
    Shubh Sapne: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, बेहद शुभ हैं ये सपने -

    HighLights

    1. हर सपने का कोई न कोई अर्थ होता है।
    2. सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं से आगाह करते हैं।
    3. सपनों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shubh Sapne: स्वप्न शास्त्र के अनुसार,  हर सपने का कोई न कोई अर्थ होता है। कुछ सपने बुरे होते हैं, तो वहीं, कुछ अच्छे। ऐसा कहा जाता है कि सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं से आगाह करते हैं। सपनों (Swapna Shastra) का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। आज हम शुभ सपनों के बारे में बात करेंगे, जिनका असर हमारी जिंदगी पर काफी हद देखने को मिलता है। तो आइए उन सपनों के बारे में बात करते हैं -  

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, बेहद शुभ हैं ये सपने -

    सपने में आम का दिखना

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में आम का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन की समस्याओं का अंत होने वाला है। साथ ही आपके उन्नति के मार्ग खुलने वाले हैं। इसके अलावा आप जिस कार्य के लिए लंबे समय से परेशान थे, वो अब जल्द पूरा होने वाला है।  

    सपने में कौआ देखना

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कौआ को उड़ते हुए देखना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह सपना जातक के बुरे दिनों के अंत और अच्छे भविष्य की ओर संकेत देता है। अगर आपको भी ऐसा सपना आया है, तो आपको खुश हो जाना चाहिए। साथ ही इसे दूसरे व्यक्ति से बताने से बचना चाहिए।  

    सपने में कमल का फूल दिखना

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कमल का फूल दिखना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में कमल को माता लक्ष्मी और धन  का प्रतीक माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन की मुश्किलें समाप्त होने वाली हैं। साथ ही आपको मनचाहा कारोबार प्राप्त होने वाला है। अगर आपको ऐसा कोई सपना आता है, तो समझ जाइए कि धन की देवी आप पर मेहरबान हैं।

    खबरें और भी

    सपने में बांसुरी का स्वर सुनाई देना

    ऐसा कहा जाता है कि यदि आपको कभी सपने में बांसुरी का स्वर सुनाई दे या फिर आप खुद को बांसुरी बजाते हुए देखते हैं, तो यह एक शुभ संकेत है, क्योंकि बांसुरी को शुभता और मधुरता का प्रतीक माना जाता है। अगर कभी आपको ऐसा सपना आता है, तो इसका मतलब कि आपके रिश्ते मधुर होने वाले हैं। साथ ही आपके जीवन में खुशहाली आने वाली है।

    यह भी पढ़ें: Masik Durgashtami 2024: कब मनाई जाएगी फाल्गुन माह की मासिक दुर्गाष्टमी? जानिए डेट और पूजा नियम

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।