Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में आए शुक्रदेव, तुला से मीन राशि वालों के जीवन में आएंगे ये बड़े बदलाव

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 02:00 PM (IST)

    वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 16 जुलाई 2026, गुरुवार के दिन शुक्र अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन जीवन में कई बड़े बद ...और पढ़ें

    शुक्र का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर (Picture Credits- AI Image)

    शुक्र का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर (Picture Credits- AI Image)

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज यानी 16 जुलाई 2026, गुरुवार के दिन शुक्रदेव पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र शुक्र देव का अपना ही निवास स्थान होता है। शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से लाइफ में मिलने वाली खुशियों, रोमांस, नए आइडियाज और पॉपुलैरिटी से है। जब शुक्रदेव खुद के ही नक्षत्र में आते हैं, तो उनके अच्छे असर और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

    यह बदलाव आपके रिलेशनशिप, करियर, बैंक बैलेंस और सोशल लाइफ में आगे बढ़ने के कई धांसू मौके लेकर आ सकता है। यह समय लाइफ के ऐश-ओ-आराम का मजा लेने के साथ-साथ थोड़ा सोच-समझकर चलने के लिए भी इशारा कर रहा है। आइए जानते हैं यह गोचर तुला से मीन राशि के जातकों के जीवन पर क्या प्रभाव डाल सकता है? 

    यह भी पढ़ें- 16 जुलाई को सूर्य करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों को जॉब में मिलेगा प्रमोशन, पढ़ें ज्योतिष की सलाह

    तुला राशि (Libra)

    शुक्रदेव आपके राशि स्वामी हैं और वे आपकी राशि से एकादश भाव (लाभ और इच्छा पूर्ति का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। इस समय आपको बढ़िया धन लाभ हो सकता है और आपकी पुरानी अधूरी इच्छाएं पूरी होने लगेंगी। बड़े और रसूखदार लोगों के साथ आपका उठना-बैठना बढ़ेगा, जिससे आपके करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन रास्ते खुलेंगे।

    उपाय: अपने दोस्तों और सीनियर लोगों के साथ अपने कनैक्शन को और मजबूत करें।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)

    शुक्रदेव आपकी राशि से दसवें भाव (कर्म और नौकरी का क्षेत्र) को प्रभावित कर रहे हैं। यह समय आपके करियर को चमकाने और आपकी साख को बढ़ाने के लिए बहुत शुभ है। दफ्तर में आपके काम को बड़ी पहचान मिल सकती है और बिजनेस में ग्रोथ होगी। आपकी सूझबूझ की वजह से आपके बॉस और क्लाइंट्स आपके ऊपर पूरा भरोसा जताएंगे।

    खबरें और भी

    उपाय: अपने काम को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहें और अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएं।

    धनु राशि (Sagittarius)

    शुक्रदेव आपकी राशि से नवम भाव (भाग्य और धर्म का क्षेत्र) को प्रभावित कर रहे हैं। इस समय किस्मत का अच्छा साथ मिलने से आपके बड़े फैसले सही साबित होंगे। पढ़ाई, लंबी दूरी की यात्राओं और धार्मिक कामों से जुड़े लोगों को इस दौरान बहुत ही सुखद एक्सपीरियंस मिलेंगे। मन में भगवान के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी और बड़ों की सलाह बहुत काम आएगी।

    उपाय: अपने टीचर्स और घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर ही कोई काम शुरू करें।

    मकर राशि (Capricorn)

    शुक्रदेव आपकी राशि से अष्टम भाव (गुप्त धन और रुकावटों का क्षेत्र) में बैठे हैं। इस समय आपको अपने धन के लेन-देन, पुराने निवेश और संपत्ति से जुड़े हर मामले को बहुत ही संभालकर हैंडल करना होगा। बिना सोचे-समझे कहीं भी पैसा फंसाने का रिस्क न लें। इमोशनल होकर पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला करने से बचें।

    उपाय: पैसों के निवेश की प्लानिंग बहुत सोच-समझकर करें और फालतू के रिस्क से दूर रहें।

    यह भी पढ़ें- सूर्य गोचर से वृषभ और कन्या राशि वालों को मिलेगी अपार सफलता, करियर में आएगा बड़ा उछाल

    कुंभ राशि (Aquarius)

    शुक्रदेव आपकी राशि से सप्तम भाव (विवाह और साझेदारी का क्षेत्र) को देख रहे हैं। आपसी भरोसे और खुलकर बात करने से आपकी मैरिड लाइफ और बिजनेस पार्टनरशिप बहुत ही शानदार हो जाएगी। जो लोग सिंगल हैं और एक अच्छे पार्टनर की तलाश में हैं, उनके लिए इस समय शादी के बहुत ही बढ़िया प्रपोजल आ सकते हैं।

    उपाय: ईगो की वजह से होने वाली बहसों से बचें और पार्टनर से खुलकर बात करें।

    मीन राशि (Pisces)

    शुक्रदेव आपकी राशि से छठे भाव (ऋण, रोग और चुनौतियों का क्षेत्र) में बैठे हैं। दफ्तर में आपके काम का प्रेशर और जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ सकती हैं, लेकिन आपका शांत व्यवहार हर मुश्किल को आसानी से हल कर देगा। इस दौरान आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा और बाहर के खान-पान में लापरवाही बरतने से बचना होगा।

    उपाय:अपनी डेली रूटीन को बेहतर बनाएं और हेल्दी डाइट फॉलो करें।

    यह भी पढ़ें- कर्क राशि में सूर्य-गुरु युति: तुला राशि को मिल सकता है प्रमोशन, कुंभ की बढ़ सकती है वर्कप्लेस में टेंशन

    यह भी पढ़ें- कर्क राशि में सूर्य-गुरु की महायुति: 16 जुलाई से आपकी बुद्धि, धन और भाग्य में आएगा सबसे बड़ा बदलाव

    लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com