Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2024 Daan: शुक्र प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, अन्न-धन से भर जाएंगे भंडार

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 08 Dec 2024 05:09 PM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही लक्ष्मी वैभव व्रत रखा जाता है ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2024 Daan: शुक्र प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
    Pradosh Vrat 2024 Daan: शुक्र प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. प्रत्येक महीने त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है।
    2. इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है।
    3. शुक्र प्रदोष व्रत करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाहा वर पाने के लिए प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। भगवान शिव महज जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं। अतः प्रदोष व्रत पर साधक श्रद्धा भाव से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। इस शुभ अवसर पर दान करने का भी विधान है। अगर आप भी भगवान शिव संग मां पार्वती की कृपा पाना चाहते हैं, तो शुक्र प्रदोष व्रत पर भक्ति भाव से स्नान-ध्यान कर पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान (Shukra Pradosh Vrat 2024 Daan) अवश्य करें।

    यह भी पढ़ें: दिसंबर में कब-कब है प्रदोष व्रत? नोट करें सही डेट एवं शुभ मुहूर्त

    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक कुंडली में मंगल मजबूत करने के लिए गुड़ और मूंगफली का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए दूध, दही और रसगुल्ले का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक कुंडली में बुध मजबूत करने के लिए पालक और हरी सब्जियों का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक कुंडली में सूर्य मजबूत करने के लिए गाजर, गुड़ और अनार का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक बुध देव की कृपा पाने के लिए हरे रंग की चूड़ी का दान करें।
    • तुला राशि के जातक शुक्र देव की कृपा पाने के लिए चावल और आटा का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मंगल देव की कृपा पाने के लिए लाल मिर्च और लड्डू का दान करें।
    • धनु राशि के जातक कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए मकई, बेसन के लड्डू का दान करें।
    • मकर राशि के जातक कुंडली में शनि मजबूत करने के लिए काले तिल और काले कंबल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए गर्म कपड़े और धन का दान करें।
    • मीन राशि के जातक देवगुरु की कृपा पाने के लिए बेसन, चने की दाल और पके केले का दान करें।

    यह भी पढ़ें: भगवान शिव की पूजा के समय करें मंगलकारी स्तोत्र का पाठ, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।