Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Pradosh Vrat 2026: महादेव को खुश करने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, चमक जाएगी किस्मत

    Updated: Mon, 26 Jan 2026 12:00 PM (IST)

    शुक्र प्रदोष व्रत (Shukra Pradosh Vrat 2026) 30 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा, जो भगवान शिव को समर्पित है। यह व्रत सुख, ऐश्वर्य और शांति लाता है और पापों ...और पढ़ें

    Shukra Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष के उपाय। (Image Source: AI-Generated)

    Shukra Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष के उपाय। (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Pradosh Vrat 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत ज्यादा महत्व है। यह भगवान शिव को समर्पित है। शुक्रवार को पड़ने की वजह से इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है। इस बार यह व्रत 30 जनवरी को रखा जाएगा। इस दिन व्रत और पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख, ऐश्वर्य और शांति आती है।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में शिव जी की आराधना करने से जन्म-जन्मांतर के पाप मिट जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी राशि के अनुसार, कुछ विशेष उपाय करते हैं, तो आपको महादेव के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होगी।

    Mahashivratri 2026 Remedies

    (Image Source: AI-Generated)

    राशि अनुसार करें ये विशेष उपाय (Zodiac Wise Remedies)

    • मेष (Aries): मेष राशि के जातक शहद से महादेव का अभिषेक करें और बिल्व पत्र पर सफेद चंदन लगाकर अर्पित करें। इससे मानसिक तनाव दूर होता है।
    • वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के लोग कच्चे दूध और दही से शिव जी का अभिषेक करें और सफेद फूलों की माला चढ़ाएं, इससे आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।
    • मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के लोग गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करें और 'ॐ नमः शिवाय' का 108 बार जप करें। इससे करियर की बाधाएं दूर होती हैं।
    • कर्क (Cancer): कर्क राशि के लोग शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें और खीर का भोग लगाएं। इससे घर में सुख-शांति का वास होता है।
    • सिंह (Leo): सिंह राशि के लोग जल में केसर मिलाकर शिव जी को चढ़ाएं। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
    • कन्या (Virgo): कन्या राशि के लोग बिल्व पत्र पर राम-राम लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे रुके हुए काम पूरे होंगे।
    • तुला (Libra): तुला राशि के जातक अष्टगंध या इत्र से शिव जी का अभिषेक करें। ऐसा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
    • वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि के लोग पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक और शिव चालीसा का पाठ करें। इससे शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।
    • धनु (Sagittarius): धनु राशि के लोग दूध में हल्दी मिलाकर या पीले फूल महादेव को चढ़ाएं। इससे आध्यात्मिक उन्नति होती है।
    • मकर (Capricorn): मकर राशि के लोग जल में काले तिल डालकर शिव जी का अभिषेक करें। साथ ही शमी के पत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि दोष दूर होता है।
    • कुंभ (Aquarius): कुंभ राशि के लोग गन्ने के रस और नारियल पानी से महादेव का अभिषेक करें। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है।
    • मीन (Pisces): मीन राशि के लोग जल में केसर और शहद मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।

    प्रदोष व्रत के नियम

    • शुक्र प्रदोष के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
    • फिर सफेद वस्त्र धारण करें।
    • शाम के समय फिर से स्नान करें।
    • इसके बाद शिव मंदिर जाएं या घर पर ही शिव परिवार की विधिवत पूजा करें।
    • अंत में आरती करें।
    • इस दिन निराहार या फलाहार होकर व्रत रखें।

    यह भी पढ़ें- Pradosh vrat 2026 Date: 30 या 31 जनवरी, कब है प्रदोष व्रत? यहां दूर करें तिथि की कन्फ्यूजन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी