आप जानते हैं कपूर का 1 टुकड़ा बदल सकता है आपका शुक्र? शुक्रवार को जरूर करें यह 4 काम
शुक्रवार के दिन कपूर के विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर की दरिद्रता दूर होती है। ...और पढ़ें

शुक्रवार को करें ये उपाय (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेक्स, नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन (Shukravar ka din) धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। हर कोई चाहता है कि उसके घर में बरकत हो, सुख-शांति बनी रहे और कभी पैसों की तंगी न आए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कपूर (Camphor) सिर्फ पूजा की सामग्री नहीं है, बल्कि इसमें ऐसी सकारात्मक ऊर्जा होती है जो आपके जीवन की बाधाओं को दूर कर सकती है।
हिंदू धर्म में कपूर को बहुत पवित्र माना गया है। इसकी खुशबू न केवल वातावरण को शुद्ध करती है, बल्कि वास्तु दोषों को मिटाने की भी शक्ति रखती है।
1. सुख-समृद्धि के लिए कपूर का धुआं
शुक्रवार की शाम को चांदी या पीतल के पात्र में थोड़ा सा कपूर और दो लौंग जलाएं। इसका धुआं पूरे घर में दिखाएं। माना जाता है कि कपूर की महक से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। जिस घर में कपूर नियमित जलता है, वहां तनाव कम और आपसी प्रेम अधिक होता है।
2. धन प्राप्ति का अचूक उपाय
अगर पैसा आता है पर टिकता नहीं, तो शुक्रवार के दिन एक गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखकर उसे जला दें और मां लक्ष्मी को अर्पित करें। यह उपाय आपकी फिजूलखर्ची को कम करने और धन संचय में मदद कर सकता है।
3. सोई हुई किस्मत जगाने के लिए
शुक्रवार के दिन स्नान के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालकर नहाएं। इससे न केवल शरीर की थकान मिटती है, बल्कि आपका शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, सुविधा और विलासिता का कारक माना गया है।
4. बुरे सपनों और तनाव से मुक्ति
अगर आपको रात में नींद ठीक से नहीं आती या बुरे सपने सताते हैं, तो अपने बेडरूम में कपूर जलाकर सोएं। इसकी खुशबू मन को शांत करती है और गहरी नींद लाने में सहायक होती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: आपको भी घर में महसूस होता है भारीपन? इन 5 कारणों से बढ़ती है नेगेटिविटी, तुरंत अपनाएं ये उपाय
यह भी पढ़ें- घर में कपूर के साथ मिलाकर जलाएं ये दो चीजें, नकारात्मक ऊर्जा से हमेशा के लिए मिलेगी मुक्ति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।