Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये काम, वरना घर छोड़ देंगी मां लक्ष्मी, आज ही हो जाएं सावधान

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 12:07 PM (IST)

    मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार (Shukrawar Ke Niyam) के दिन कुछ नियम बताए गए हैं, आइए जानते हैं। ...और पढ़ें

    Shukrawar Ke Niyam: शुक्रवार के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? (Ai Generated Image)

    Shukrawar Ke Niyam: शुक्रवार के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? (Ai Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन सुख-समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए कुछ विशेष काम व्यक्ति को रंक से राजा बना सकते हैं, वहीं अनजाने में की गई छोटी सी गलती मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती है। कहा जाता है कि अगर मां लक्ष्मी नाराज हो जाएं, तो घर में दरिद्रता का वास होने लगता है। ऐसे में चलिए शुक्रवार (Shukrawar Ke Niyam) के दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जानते हैं।

    22_09_2016-mahalakchmi-1765462567184

    शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां

    उधार न दें

    शुक्रवार के दिन न तो किसी को पैसा उधार देना चाहिए और न ही किसी से उधार लेना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि में कमी आती है और मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं

    घर में गंदगी

    मां लक्ष्मी को चंचला कहा जाता है और वे वहीं टिकती हैं जहां साफ-सफाई हो। शुक्रवार के दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा न रहने दें। इस समय घर के कोनों में गंदगी रखना या मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल फैलाकर रखना मां लक्ष्मी के आगमन को रोकता है।

    महिलाओं का अपमान

    स्त्री को साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। अगर आप किसी स्त्री का अपमान करते हैं या उन्हें अपशब्द कहते हैं, तो घर से बरकत हमेशा के लिए चली जाती है। इसके साथ ही, देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं।

    खबरें और भी

    तामसिक भोजन

    शुक्रवार का दिन सात्विकता का दिन है। ऐसे में इस दिन मांस, मदिरा या अत्यधिक लहसुन-प्याज वाले भोजन से बचना चाहिए।

    जरूर करें ये 3 काम

    • शुक्रवार की शाम मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं।
    • मां लक्ष्मी को कमल या गुलाब के फूल चढ़ाएं।
    • मां लक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं।

    यह भी पढ़ें- Laxmi Chalisa: शुक्रवार के दिन पूजा के समय कर लें इस चालीसा का पाठ, पूरे हो जाएंगे सभी रुके काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।