Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार के दिन क्या करें और क्या नहीं? पढ़ें सुख-समृद्धि के लिए वास्तु और ज्योतिष नियम

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 12:41 PM (IST)

    शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र देव को समर्पित है। जीवन में सुख, शांति और धन की प्राप्ति के लिए इस दिन कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए। ...और पढ़ें

    Friday Astro Tips: शुक्रवार के दिन रखें इन विशेष बातों का ध्यान। (Ai Generated Image)

    Friday Astro Tips: शुक्रवार के दिन रखें इन विशेष बातों का ध्यान। (Ai Generated Image)

    HighLights

    1. शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है

    2. इस दिन उधार देने या लेने से बचना चाहिए

    3. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है। शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह 'शुक्र' को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति का शुक्र ग्रह मजबूत हो, तो उसे जीवन में प्रेम, धन और ऐश्वर्य की कभी कमी नहीं होती है। वहीं, इस दिन की गई छोटी सी गलती मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सुख-समृद्धि के लिए शुक्रवार को क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

    22_09_2016-mahalakchmi-1765462567184-1775802880168

    शुक्रवार को क्या करें?

    • सफेद वस्त्र धारण करें: शुक्र देव और मां लक्ष्मी दोनों को सफेद रंग बेहद प्रिय है। इस दिन सफेद या हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इससे आकर्षण बढ़ता है और शुक्र ग्रह अनुकूल होता है।
    • मां लक्ष्मी का पूजन व भोग: सुबह स्नान के बाद मां लक्ष्मी की कपूर से आरती करें और उन्हें दूध या चावल से बनी सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं।
    • दान का महत्व: इस दिन गरीबों या जरूरतमंदों को सफेद वस्तुएं जैसे कि चीनी, चावल, दूध, दही या सफेद कपड़ों का दान करना चाहिए। इससे कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है।
    • घर की पवित्रता: मां लक्ष्मी का वास वहीं होता है जहां सफाई होती है। शुक्रवार के दिन घर के मुख्य द्वार को साफ रखें और वहां शाम को घी का दीपक जलाएं।

    शुक्रवार को क्या न करें?

    • पैसों का लेन-देन: शुक्रवार के दिन किसी को उधार देने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन दिया गया पैसा वापस आने में कठिनाई होती है और घर की बरकत कम हो सकती है।
    • खट्टी चीजों का सेवन: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संतोषी माता का व्रत रखने वालों को इस दिन खट्टा खाने से परहेज करना चाहिए।
    • महिलाओं का अपमान: शुक्र ग्रह का सीधा संबंध स्त्री शक्ति से है, जो व्यक्ति घर की महिलाओं या किसी भी अन्य महिला का अपमान करता है, उसके घर से सुख-शांति चली जाती है और दरिद्रता का वास होता है।
    • शाम को सोना: सूर्यास्त के समय यानी गोधूलि बेला में सोना अशुभ माना जाता है। इस समय सोने से लक्ष्मी घर के द्वार से लौट जाती हैं।

    यह भी पढ़ें- Laxmi Chalisa: शुक्रवार के दिन पूजा के समय कर लें इस चालीसा का पाठ, पूरे हो जाएंगे सभी रुके काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा अंधविश्वास के खिलाफ है।