Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन जरूर करें ये 4 चमत्कारी उपाय, मानसिक तनाव से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 04 Jan 2024 04:35 PM (IST)

    ज्योतिष कुंडली में शुक्र और चंद्रमा मजबूत करने के लिए शिव जी की पूजा करने की सलाह देते हैं। अगर आप मानसिक तनाव से ग्रस्त हैं तो शुक्रवार के दिन विधि-व ...और पढ़ें

    Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन जरूर करें ये 4 चमत्कारी उपाय, मानसिक तनाव से मिलेगी निजात
    Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन जरूर करें ये 4 चमत्कारी उपाय, मानसिक तनाव से मिलेगी निजात

    HighLights

    1. सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन करुणा और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है।
    2. शास्त्रों में वर्णित है कि लक्ष्मी वैभव व्रत स्त्री और पुरुष दोनों रख सकते हैं।
    3. इस व्रत के पुण्य प्रताप से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukrawar Ke Upay: सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन करुणा और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही मां लक्ष्मी के निमित्त लक्ष्मी वैभव भी रखा जाता है। इस व्रत को महिलाएं करती हैं। हालांकि, शास्त्रों में वर्णित है कि लक्ष्मी वैभव व्रत स्त्री और पुरुष दोनों रख सकते हैं। इस व्रत के पुण्य प्रताप से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इस दिन दैत्यों के गुरु शुक्र देव की भी पूजा की जाती है। उनकी पूजा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। शुक्र ग्रह मजबूत होने से व्यक्ति को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही मन प्रसन्न रहता है। अगर आप भी मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन ये उपाय जरूर करें। आइए, उपाय जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Festival Calendar 2024: साल 2024 में कब है होली, राखी, नवरात्रि और दिवाली, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीखें

    शुक्रवार के उपाय

    1. ज्योतिष कुंडली में शुक्र और चंद्रमा मजबूत करने के लिए शिव जी की पूजा करने की सलाह देते हैं। अगर आप मानसिक तनाव से ग्रस्त हैं, तो शुक्रवार के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्र देव मन के कारक हैं। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से मानसिक तनाव की समस्या दूर होती है।
    2. कुंडली में शुक्र और चंद्रमा मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय भगवान शिव को सफेद रंग के फूल, वस्त्र और मिष्ठान अर्पित करें। इस उपाय को हर शुक्रवार के दिन करें। ऐसा करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।
    3. शुक्रवार के दिन सफेद चीजों के दान करने से भी कुंडली में शुक्र और चंद्र मजबूत होता है। अतः शुक्रवार के दिन पूजा-पाठ के पश्चात चावल, चीनी, दूध, दही और सफेद वस्त्र का दान करें। इन चीजों के दान से मानसिक तनाव की समस्या दूर होती है।
    4. आर्थिक संकटों या आर्थिक विषमता के चलते भी मानसिक तनाव की समस्या होती है। अतः शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करें। पूजा के समय मां लक्ष्मी को कमल का फूल और खीर अर्पित करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर होती है। साथ ही मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Diwali 2024: साल 2024 में कब है दिवाली? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं पूजा का सही समय

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'