Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें ये अचूक उपाय, खुल जाएंगे उन्नति के मार्ग

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 02:50 PM (IST)

    Shukrawar Ke Upay ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो जातक मां लक्ष्मी की पूजा सच्चे भाव के साथ करते हैं उन्हें कभी परेशान नहीं होना पड़ता है। अगर आप धन की स ...और पढ़ें

    Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के अचूक उपाय
    Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के अचूक उपाय

    HighLights

    1. सनातन धर्म में मां लक्ष्मी की पूजा बहुत ही कल्याणकारी मानी गई है।
    2. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. मां लक्ष्मी की पूजा से धन की मुश्किलों को दूर किया जा सकता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukrawar Ke Upay: सनातन धर्म में मां लक्ष्मी की पूजा बहुत ही कल्याणकारी मानी गई है। कहा जाता है, जो साधक मां लक्ष्मी की पूजा सच्चे भाव के साथ करते हैं, उन्हें कभी परेशान नहीं होना पड़ता है।

    अगर आप धन की स्वामिनी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे शक्तिशाली उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करके आप धन की देवी की पूर्ण कृपा प्राप्त कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं -

    ज्योतिष शास्त्र के अद्भुत उपाय

    • ज्योतिष शास्त्रों की मानें, तो देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का उपवास बहुत ही फलदायी है। ऐसे में अगर आप सम्पन्नता की कामना करते हैं, तो आपको शुक्रवार के दिन इस चमत्कारी मंत्र 'ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम्’ का जाप अवश्य करना चाहिए।
    • जो जातक शुक्रवार के दिन सफेद चीजें जैसे - चावल, दूध, दही, सफेद मिठाई इत्यादि का दान करते हैं उन्हें भौतिक-सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही माता लक्ष्मी की पूर्ण कृपा प्राप्त होती है।
    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन चीटियों को आटा डालना बहुत ही शुभ माना जाता है, जो लोग प्रतिदिन चीटियों को आटा डालते हैं, उनके जीवन में धन वैभव की कभी कमी नहीं रहती है। साथ ही शुक्र देव की कृपा बनी रहती है।
    • भगवान विष्णु की पूजा के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी गई है। अगर आप धन की देवी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी के साथ श्री हरि विष्णु की पूजा अवश्य करें। ऐसा करने से आपके घर में कभी सुख-शांति की कमी नहीं रहेगी।

    यह भी पढ़ें: Utpanna Ekadashi 2023: भगवान विष्णु की इस आरती से होगा आपका उद्धार, बन जाएंगे बिगड़े काम

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।