Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukrawar ke upay: शुक्रवार के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, कभी खाली नहीं होगी आपकी तिजोरी

    Updated: Fri, 22 Dec 2023 11:34 AM (IST)

    Friday Remedies सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहकर संबोधित किया जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से साधक ...और पढ़ें

    Shukrawar ke upay शुक्रवार के दिन करें इन चीजों का दान।
    Shukrawar ke upay शुक्रवार के दिन करें इन चीजों का दान।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukarwar ke Upay: हिंदू शास्त्र में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। इस दिन व्रत रखने और लक्ष्मी जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे भी यदि आप शुक्रवार के दिन कुछ चीजों का दान करते हैं, तो इससे आप पर लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है।

    करें इन चीजों का दान

    शुक्रवार के दिन आपको सफेद चीजें जैसे दूध, दही, कपूर या सफेद कपड़ों आदि का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए आप शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की विधिवत पूजा के बाद जरूरतमंदों को आटा दान कर सकते हैं।

    यह भी पढे़ं - Annapurna jayanti 2023: अन्नपूर्णा जयंती पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना खाली हो जाएंगे अन्न के भंडार

    बनी रहेगी सुख-समृद्धि

    शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए। इससे साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन गुड़ का दान जरूर करें। इससे साधक के घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें - New Year 2024 Vastu Tips: नववर्ष में चाहते हैं धन का लाभ? तो अपनाएं वास्तु के ये उपाय

    पूजा के दौरान अर्पित करें ये चीजें

    शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें कौड़ी, कमल, मखाना और शंख आदि अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा साधक को प्राप्त होती है। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन ताजा कमल के फूल लेकर देवी मां के चरणों में चढ़ाएं और श्री सूक्त का पाठ करें। इससे साधक को आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'