यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kapoor Ke Totke: शुक्रवार को कर लिए ये कपूर के टोटके, तो नहीं सताएगी धन की चिंता
शारीरिक लाभ के साथ-साथ कपूर जलाने के कई आध्यात्मिक लाभ भी हैं। शुक्रवार के दिन कपूर के कुछ टोटके करने से आपको जीवन में चल रही पैसों की तंगी से मुक्ति ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार का दिन धन की देवी को समर्पित माना जाता है। दिन कपूर से जुड़े कुछ उपायों से आपको धन और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। चलिए जानते हैं मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए शुक्रवार के कुछ उपाय।
मिलेगी लक्ष्मी जी की कृपा
शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान गुलाब के फूल में कपूर रखकर माता लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके साथ ही कपूर डालकर दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी की आरती करें। ऐसा करने से धन की देवी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
नहीं होगी धन की कमी
कपूर जलाने से घर में सकारात्मकता आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ऐसे में शुक्रवार के दिन कपूर को लौंग के साथ मिलाकर जलाएं। इसके साथ ही शुक्रवार की रात एक कटोरी में कपूर और लौंग रखकर जलाएं और इसे पूरे घर में घुमाएं। ऐसा करने से आपको धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही धन लाभ के योग भी बनने लगते हैं।
यह भी पढ़ें - क्यों बांधा जाता है कलावा, विवाहित महिलाएं बाएं हाथ में क्यों बांधती हैं… पढ़िए इससे जुड़ी सब बातें
यहां जरूर जलाएं कपूर
माना जाता है कि संध्या के समय मां लक्ष्मी का पृथ्वी पर आगमन होता है। ऐसे में शुक्रवार की शाम को मुख्य द्वार के पास कपूर जरूर जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मकता का घर में प्रवेश नहीं होता। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
खबरें और भी
.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
राहु-केतु दोष से मिलेगी राहत
एक कपूल लेकर उसे गाय के शुद्ध घी में डुबो दें। इसके बाद रोज शाम को खासकर शुक्रवार के दिन कपूर को जलाकर पूरे घर में घुमाएं। ऐसा करने से आपको राहु-केतु दोष से राहत देखने को मिल सकती है। इस उपाय को करने से आप कई तरह की समस्याओं से भी मुक्ति पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Samudrik Shastra: कलाई में तिल होने का क्या मतलब है, कैसा होता है इनका व्यवहार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।