Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukrawar Remedies: धन की वृद्धि के लिए करें ये उपाय, इन चीजों के दान से होगा अद्भुत लाभ

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Fri, 23 Feb 2024 10:41 AM (IST)

    धन की देवी की उपासना के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो लोग मां लक्ष्मी (Laxmi Mata Puja) का आशीर्वाद चाहते हैं उन्हें पू ...और पढ़ें

    शुक्रवार के दिन जरूर करें ये उपाय और दान (Shukrawar Remedies)
    शुक्रवार के दिन जरूर करें ये उपाय और दान (Shukrawar Remedies)

    HighLights

    1. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है।
    2. मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी से राहत मिलती है।
    3. माता लक्ष्मी की पूजा शास्त्रों में बहुत अच्छी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन धन की देवी की उपासना के लिए शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग विष्णु प्रिया का आशीर्वाद चाहते हैं उन्हें पूजा-पाठ के साथ अपने कर्मों पर भी ध्यान देना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में ऐश्वर्य की देवी को प्रसन्न करने के कई सारे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से घर की दरिद्रता को आसानी से दूर किया जा सकता है, तो आइए जानते हैं -

    शुक्रवार के दिन जरूर करें ये उपाय और दान (Shukrawar Remedies)

    शाम के समय घर में रखें रोशनी

    मान्यताओं के अनुसार, शाम के समय माता लक्ष्मी अपने सभी भक्तों के घर जाती है। इस वजह से इस दौरान अपने घरों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए। इसके अलावा घर के कोने- कोने में रोशनी करनी चाहिए, जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें देवी धन का आशीर्वाद देती हैं।  

    यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार ये आदतें बनती हैं दुखों का कारण, जिंदगीभर परेशान रहते हैं ऐसे लोग

    घर के मुख्य द्वार को रखें साफ

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार को सदैव साफ रखना चाहिए, जो अक्सर लोग भूल जाते हैं। ऐसे में सुबह उठकर अपने घर के मेन गेट को साफ करें और वहां पर गंगाजल का छिड़काव करें। साथ ही दरवाजे पर कुमकुम से शुभ-लाभ और स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इससे धन की देवी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

    इन चीजों का करें दान

    शुक्रवार के दिन जरूरतमंदों की मदद करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन वस्त्रों का दान करना लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा इस दिन सुगंधित फूलों का दान भी करना चाहिए। 

    यह भी पढ़ें: Magha Purnima 2024: माघ पूर्णिमा के दिन इन कार्यों से करें परहेज, वरना बिगड़ सकता है बनता हुआ काम

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    खबरें और भी