Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sign Of Dreaming Cow: सपने में क्यों दिखाई देती है गाय ? जानें इसका रहस्य

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 03:07 PM (GMT+05:30)

    Sign Of Dreaming Cow हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। अपने जीवन काल में हम कई तरह के सपने देखते हैं इनमें से एक गाय का दिखना भी है। सनातन धर्म ...और पढ़ें

    Sign Of Dreaming Cow
    Sign Of Dreaming Cow

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Sign Of Dreaming Cow: स्वप्न शास्त्र धार्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इसके जरिए हमें सपनों से जुड़ी हर तरह की जानकारी मिलती है। मान्यताओं के अनुसार, सपने हमारे जीवन की घटनाओं के प्रति संकेत देते हैं। हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। अपने जीवन काल में हम कई तरह के सपने देखते हैं, इनमें से एक गाय का दिखना भी है।

    सनातन धर्म में गाय को बेहद पूजनीय माना गया है, ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि सपने में गाय का दिखना शुभ है या अशुभ?

    सपने में गाय दिखने का अर्थ

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गाय का दिखना (Dreaming Cow Meaning) बेहद शुभ माना गया है। इस सपने का सीधा अर्थ है कि आपका जीवन उन्नति की ओर अग्रसर होने वाला है। साथ ही आपका समाज में मान सम्मान बढ़ने वाला है। क्योंकि सनातन धर्म में गाय को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है।

    सपने में गाय का बछड़ा दिखाई देना

    अगर आपको सपने में गाय का बछड़ा दिखाई देता है, तो यह एक शुभ संकेत है। आपको हर कार्य में सफलता मिलने वाली है। आप चाहे तो अपना कोई नया कार्य शुरू कर लें। क्योंकि यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल है। आप जैसा चाहते हो वैसा ही होगा।

    सपने में गाय को रोटी खिलाना

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में गाय को रोटी खिला रहे हैं, तो यह सपना भी काफी अच्छा माना गया है। इस सपने का अर्थ है कि आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होने वाली हैं। अगर ऐसा सपना किसी बीमार व्यक्ति को आता है, तो उसके लिए यह वरदार की तरह है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2023 : क्यों करवा चौथ पर छलनी से देखा जाता है पति का चेहरा ? जानें इसका धार्मिक महत्व

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।