यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
God blessings Sign: अगर आपके परिवार पर है भगवान की कृपा, तो मिलने लगते हैं ये संकेत
हर व्यक्ति चाहते है कि है कि उसके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहे और इसके लिए वह तरह-तरह के जतन भी करता है। आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा ...और पढ़ें

HighLights
- कुछ लोगों को मिलती है भगवान कि कृपा।
- जीवन में मिलने लगते हैं कुछ खास संकेत।
- जल्द हो जाता है बुरे समय का अंत।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब किसी व्यक्ति पर ईश्वर किसी व्यक्ति से प्रसन्न (Sign of God grace) होते हैं, तो उसे रोजाना के जीवन में कुछ संकेत मिलने लगते हैं। ऐसे में इन्हें अनदेखा बिल्कुल भी न करें। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कहीं वह भाग्यशाली व्यक्ति आप ही तो नहीं हैं।
मिलता है ये संकेत
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त को एक पवित्र समय माना जाता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की नींद रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में अपने आप ही खुल जाती है, तो यह भी भगवान की कृपा प्राप्ति का एक संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि भगवान आपसे प्रसन्न हैं और आपके सभी कार्य सिद्ध होने वाले हैं।
.jpg)
आने लगते हैं ये सपने
अगर किसी व्यक्ति को सपने में मंदिर या फिर भगवान की मूर्ति दिखाई देती है, तो यह भी ईश्वर की कृपा प्राप्ति का संकेत माना जाता है। इसी के साथ यदि सपने में आपको ऊचें-ऊचें पहाड़ नजर आते हैं, तो यह भी इस बात का संकेत माना जाता है कि आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी हुई है।
यह भी पढ़ें - Holika Dahan 2025: होलिका दहन पर इस तरह सजाएं लड्डू गोपाल का झूला, नोट करें पूजा विधि और नियम
जब घर से निकलते समय दिखें ये चीजें
.jpg)
अगर आपको घर से बाहर जाते समय लगातार कुछ दिनों तक नीलकंठ पक्षी दिखाई देता है, तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके घर में ईश्वर का वास है। इसी के साथ कहीं जाते समय अगर आपको रास्ते में झाड़ू लगाने वाली महिला दिखाई देती है, तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है।
खबरें और भी
यह भी है कृपा प्राप्ति का संकेत
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब आप पूजा कर रहे हों और उसी समय आपके द्वार पर कुत्ता, बिल्ली, गाय, भिक्षा मांगने वाला या फिर कोई अतिथि आता है, तो यह भी इस बात की ओर संकेत करता है कि आपके पूजा-पाठ से भगवान प्रसन्न हैं।
यह भी पढ़ें - Bhandirvan: इस स्थान पर हुआ था राधा जी और भगवान कृष्ण का विवाह, हर कोई नहीं कर पाता दर्शन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।