Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर पर लग गई है बुरी नजर तो दिखते हैं ये संकेत, जानिए इससे बचने के लिए करें क्या उपाय

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 03:12 PM (IST)

    Vastu Tips अगर आपके घर में अचानक कलह बीमारी या धन की कमी हो रही है तो यह बुरी नजर का संकेत हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा को दूर ...और पढ़ें

    Vastu Tips: घर में पॉजिटिव एनर्जी होती है, तो घर में खुशियां होती हैं।
    Vastu Tips: घर में पॉजिटिव एनर्जी होती है, तो घर में खुशियां होती हैं।

    HighLights

    1. घर में होने लगी है कलह, लोग हो रहे हैं बीमार।
    2. कपूर जलाने से घर से दूर होती है निगेटिव एनर्जी।
    3. रोजाना नमक के पानी से पोंछा लगाना शुरू कर दें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में सबकुछ अच्छा चल रहा था कि अचानक से परिवार के सदस्यों में लड़ाई-झगड़े होने लगे। परिवार का कोई न कोई सदस्य अक्सर बीमार हो रहा है। धन की आवक अचानक से रुक सी गई है, तो संभव है कि आपके घर में किसी की नजर लग गई हो।

    दरअसल, इस दुनिया में सारा खेल एनर्जी का है। जब घर में पॉजिटिव एनर्जी होती है, तो घर में खुशियां होती हैं। सभी सदस्यों के बीच प्यार और सम्मान होता है। मगर, जब किसी वजह से निगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है, तो इसे नजर लगना कहा जाता है। 

    ऐसी स्थिति बनने पर घर, नौकरी या बिजनेस पर असर पड़ने लगता है। इसकी वजह से कई बार शारीरिक और मानसिक परेशानियां होने लगती हैं। यदि आपको भी ऐसा ही लग रहा है, तो जानिए कि किसी की बुरी नजर लगने पर घर में क्या असर दिखने लगता है और इससे कैसे बच सकते हैं। 

    दिखने लगते हैं ये संकेत 

    • यदि घर में बुरी नजर लगी हो, तो घर के सदस्यों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। 
    • काम में ग्रोथ रुक जाती है, जिसकी वजह से धन की आवक कम होने लगती है। आर्थिक परेशानी होती है।
    • परिवार के सदस्यों में बिना बात के अक्सर झगड़े और कलह की स्थिति बनी रहती है या विवाद होता है। 
    • परिवार से सदस्य बीमार रहने लगें या चोरी और कई बार बिना वजह ही पैसों का नुकसान शुरू हो जाए। 

    नजर दोष को ऐसे करें दूर 

    घर में लगी नजर को हटाने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने से जल्द ही निगेटिव एनर्जी दूर होने लगती है और पॉजिटिव एनर्जी के बढ़ने से परेशानियां खत्म होने लगती हैं। 

    खबरें और भी

    थोड़ा गेहूं, सेंधा नमक और समुद्री नमक सफेद कपड़े में डालकर पोटली बनाएं। इस पोटली को घर में ऐसी जगह टांग दे, जहां से किसी बाहरी व्यक्ति को यह दिखाई न दे। इसे दो-तीन महीने में बदल दें। 

    यह भी पढ़ें- Palmistry Secrets: हथेली के बुध पर्वत पर गोले का निशान, बातों से जीत लेते हैं दूसरों का दिल 

    नमक डालकर पोंछा लगाएं

    रोजाना घर में पोछा लगाते वक्त पानी में थोड़ा सा नमक डाल दें। यह उपाय करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। इस उपाय को सभी को हफ्ते में एक बार करना चाहिए। 

    घर में करें कपूर का धुंआ 

    रोजाना सुबह और शाम को पूजा से समय भीमसेनी कपूर जलाएं। इसकी महक और धुंए से घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और निगेटिविटी दूर होती है। 

    यह भी पढ़ें- कितने तरह के होते हैं तिलक, क्या है इनका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।